मामी भांजे संग फरार हरियाणा में, जानिए पूरा मामला

Haryana News: हरियाणा के पानीपत जिले के इसराना उपमंडल से एक मामला सामने आया है जिसमे एक महिला अपने खुद के भांजे से प्यार कर बैठी और उसके साथ संदिग्ध परिस्थितियों में फरार हो गई।जानकारी के अनुसार महिला घर से कैश लेकर फरार हुई है। दोनों के मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ हैं। घर वालों ने बताया कि महिला घर से ब्यूटी पार्लर के काम के लिए निकली थी। मगर वापस नहीं लौटी। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर महिला की गुमशुदगी का केस दर्ज कर लिया है।

 

 

दोनों के फोनों को किया जा रहा ट्रैक 

इसराना थाना पुलिस को दी शिकायत में एक व्यक्ति ने बताया कि वह गांव इसराना का रहने वाला है। उसकी पत्नी इसराना अड्डे पर स्थित एक ब्यूटी पार्लर में काम करती थी। जोकि सुबह 29 मार्च को 8 बजे घर से गई थी। वह शाम तक घर नहीं लौटी। व्यक्ति ने शक जताया है कि उसकी पत्नी को पति की बहन का लड़का सचिन भगा ले गया है। पत्नी के भाग जाने के बाद से पत्नी और भांजे का फोन स्विच ऑफ है। इतना ही नहीं, पत्नी 10 हजार रुपए भी घर से ले गई है। फिलहाल पुलिस ने दोनों के फोन ट्रैकिंग पर लगा दिए हैं।

 


NEWS SOURCE : chopaltv

You might also like