Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » अब दिल्‍ली में दुकानें खुलेंगी मगर खोलने के लिए कुछ शर्त रखी गई है, देखिये

अब दिल्‍ली में दुकानें खुलेंगी मगर खोलने के लिए कुछ शर्त रखी गई है, देखिये

faridabadnews24By faridabadnews24April 26, 2020No Comments2 Mins Read

नई दिल्‍ली : कोरोना (Corona) के कारण पूरे देश में लॉकडाउन है। ऐसे में दिल्ली में भी लॉकडाउन का पूरी सख्‍ती से पालन किया जा रहा है। इसी बीच दिल्‍ली के लाखों लोगों के  लिए राहत भरी खबर आई है। दिल्‍ली में अब दुकानों (Shpos in Delhi) को खोलने पर संशय खत्‍म हो गया है। गृह मंत्रालय (MHA) के आदेश के अनुसार अब दिल्‍ली में दुकानें खुलेंगी। हालांकि दुकानों को खोलने के लिए कुछ शर्त रखी गई है। यहां शारीरिक दूरी का पूरा ध्‍यान रखना होगा और भी जो सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा दुकान खोलने के निर्देश है उसे सख्‍ती से पालन करना होगा।

दिन भर रहा संशय

इससे पहले शनिवार को सुबह से ही दिल्‍ली में दुकानें खोलने को लेकर संशय रहा। इसके बाद मंत्रालय के आदेश के बाद एएनआइ को दिल्‍ली सरकार के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दिल्‍ली में भी दुकानों को खोलने के लिए तैयार हो गई है। हालांकि शारीरिक दूरी का पूरा ख्‍याल इस दौरान रखना होगा। बता दें कि शुक्रवार की देर रात गृह मंत्रालय के जारी हुए पत्र में यह कहा गया था कि दुकानें राज्‍य सरकार खोल सकती हैं, हालांकि बाद में यह कहा गया कि सैलून, ब्यूटी ट्रीटमेंट, स्पा उनको खोलने की अनुमति नहीं है। वहीं, गृह मंत्रालय के नए आदेश के मुताबिक, किसी भी तरह के रेस्टोरेंट को खोलने की अनुमति नहीं मिली है।

क्‍या है अनुमति

गृह मंत्रालय ने स्‍पष्‍ट किया कि शहरी क्षेत्रों में सभी सिंगल दुकानों, आस-पड़ोस की दुकान और आवासीय परिसरों में बनी दुकान को खोलने की अनुमति है।

इनके लिए अभी नहीं मिली है अनुमति

सरकार के गाइडलाइन के मुताबिक बाजार परिसरों और शॉपिंग मॉल में स्थित दुकानों को खोलने की अनुमति नहीं है।वहीं, ई-कॉमर्स कंपनियों को केवल आवश्यक वस्तुओं की ही बिक्री करने की अनुमति है। शराब के बारे में भी भ्रम को दूर करते हुए कहा गया कि इसकी बिक्री प्रतिबंधित है।

क्‍या है दिल्‍ली के ताजा हालात

दिल्‍ली की ताजा स्‍थिति यह है कि यहां फिलहाल 2514 मरीज संक्रमण के शिकार हुए जिनमें से 857 लोग स्‍वस्‍थ्‍य हो गए हैं। इधर मरने वालों का आंकड़ा 53 पहुंच गया है। हालांकि हॉट स्‍पॉट की संख्‍या काफी ज्‍यादा पहुंच गई है। दिल्ली में अभी तक 92 इलाकों को हॉट स्‍पॉट घोषित किया जा चुका है। यहां से अब तक 5360 सैंपल लिए गए हैं। इसमें से 233 सैंपल पॉजेटिव पाए गए हैं। 3273 लोगों की जांच रिपोर्ट आना बाकी है।

but some condition has been laid to open faridabadnews24 Now shops will open in Delhi See
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

दिल्‍ली: IRS अफसर की बेटी से घर में घुसकर रेप, USB केबल से घोंटा गला, मौत

April 22, 2026

पेट्रोल पंप पर बाइक में गलत तेल भरने से नाराज युवक ने पेट्रोल डालकर आत्मदाह करने का प्रयास किया

April 10, 2026

रच रहा था बड़ी साजिश दिल्ली में लश्कर का आतंकी गिरफ्तार!

March 31, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.