Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » इस दिन जारी किया जाएगा नोटिफिकेशन, आंगनबाड़ी के बंपर पदों पर निकली वैंकेसी!

इस दिन जारी किया जाएगा नोटिफिकेशन, आंगनबाड़ी के बंपर पदों पर निकली वैंकेसी!

faridabadnews24By faridabadnews24April 22, 2023No Comments2 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE
Anganwadi Recruitment 2023: उत्तर प्रदेश में आंगनबाड़ी में महिला कार्यकर्ता पदों पर बंपर भर्तियां होनी हैं. अगर आप भी इस वैकेंसी की राह देख रहे हैं तो तैयार हो जाइए, क्योंकि इस भर्ती के लिए कभी भी नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है. राज्य सरकार के मिशन रोजगार यूपी के ट्विटर हैंडल के मुताबिक बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग में इस भर्ती के लिए तैयारी चल रही है. जल्द ही 53,000 आंगनबाड़ी के पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए जाने की संभावना जताई जा रही है.
इस दिन जारी किया जा सकता है नोटिफिकेशन
दरअसल, आईसीडीएस निदेशालय ने राज्य के सभी जिलों से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की रिक्तियों का ब्यौरा मांगा है. ऐसे में अब संभावना जताई जा रही है कि अप्रैल के आखिर तक या मई 2023 के पहले हफ्ते में आंगनबाड़ी भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है. जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश में पिछले 10 से 12 वर्षों से आंगनबाड़ी के पदों पर भर्ती नहीं हुई है. ऐसे में राज्य में हजारों की संख्या में आंगनबाड़ी के पद पर खाली पड़े हैं.
 
 
इन पदों पर होनी है नियुक्तियां
आंगनबाड़ी महिला कार्यकर्ता ग्रामीण स्तर पर राज्य सरकार की बाल विकास और पुष्टाहार, गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी लोगों तक पहुंचाती हैं. इस भर्ती के माध्यम से राज्य सरकार आंगनबाड़ी, मिनी आंगनबाड़ी और सहायिकाओं के खाली पदों को भरने की तैयारी कर रही है.
 
आवेदन के लिए शैक्षिक योग्यता 
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पदों पर आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स के लिए पास 12वीं पास की योग्यता होनी चाहिए. भर्ती की विस्तृत जानकारी नोटिफिकेशन में दी जाएगी.
 
 
निर्धारित आयु सीमा
भर्ती के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स की आयु सीमा 35 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए. बता दें कि इससे पहले आंगनबाड़ी पदों पर आवेदन करने की योग्यता 10वीं पास और आयु सीमा अधिकतम 45 साल थी.
 
चयन प्रक्रिया में हुआ संशोधन
बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पदों के लिए सिलेक्शन प्रोसेस में संशोधन करते हुए नई चयन प्रक्रिया तय किया है. इसमें ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के कैंडिडेट्स के लिए रिजर्वेशन का भी प्रावधान है.

NEWS SOURCE : zeenews

Anganwadi Bharti 2023 Anganwadi Recruitment 2023 Anganwadi Vacancy 2023 Anganwadi Vacancy In UP faridabadnews faridabadnews24 jobs Notification will be issued on this day UP Govt UTTAR PRADESH Vacancy came out on the bumper posts of Anganwadi!
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

SBI Recruitment 2026: जानें कौन कर सकता है अप्‍लाई? एसबीआई में एंट्री का मौका, 7150 पदों पर वैकेंसी

May 20, 2026

Noida Metro jobs 2026: 56 साल वालों को भी मौका, नोएडा मेट्रो में नौकरियां, दो लाख तक सैलरी

April 20, 2026

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.