Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » SBI Recruitment 2026: जानें कौन कर सकता है अप्‍लाई? एसबीआई में एंट्री का मौका, 7150 पदों पर वैकेंसी

SBI Recruitment 2026: जानें कौन कर सकता है अप्‍लाई? एसबीआई में एंट्री का मौका, 7150 पदों पर वैकेंसी

faridabadnews24By faridabadnews24May 20, 2026No Comments5 Mins Read
SBI Recruitment 2026: Find Out Who Can Apply—An Opportunity to Join SBI, with Vacancies for 7,150 Posts.
IMAGES SOURCE : GOOGLE
SBI Apprentice Recruitment 2026: अगर आप बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने की तैयारी कर रहे हैं तो भारतीय स्टेट बैंक यानी SBI आपके लिए बड़ा मौका लेकर आया है. देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक ने 7150 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती निकाली है. आवेदन प्रक्रिया 19 मई 2026 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 8 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. खास बात यह है कि यह भर्ती युवाओं को बैंकिंग का अनुभव देने के लिए की जा रही है हालांकि इसमें स्थायी नौकरी की गारंटी नहीं होगी, लेकिन भविष्य में SBI क्लर्क भर्ती में अतिरिक्त फायदा जरूर मिलेगा.

SBI ने शुरू की अप्रेंटिस भर्ती 

SBI ने 2026 के लिए अप्रेंटिस भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. बैंक की ओर से 7150 पदों पर भर्ती की जाएगी.उम्मीदवार SBI की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा अप्रेंटिसशिप पोर्टल्स के जरिए भी आवेदन कर सकते हैं.बैंक ने कहा है कि आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी. ऐसे में उम्मीदवारों को समय रहते आवेदन कर लेना चाहिए ताकि आखिरी समय की तकनीकी दिक्कतों से बचा जा सके.SBI इससे पहले भी बड़े स्तर पर अप्रेंटिस भर्ती कर चुका है. साल 2023 में बैंक ने 6000 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती निकाली थी.

कौन कर सकता है आवेदन?

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या उच्च शिक्षण संस्थान से ग्रेजुएट होना जरूरी है. उम्मीदवार किसी भी विषय से स्नातक हो सकता है.उम्र की बात करें तो आवेदन करने वाले उम्मीदवार की आयु 20 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी.

आवेदन फीस कितनी?

इन पदों पर अप्‍लाई करने के लिए सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 300 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा. वहीं एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी और अन्य आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों से कोई फीस नहीं ली जाएगी.

कैसे होगा सेलेक्‍शन?

SBI अप्रेंटिस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन लिखित परीक्षा के जरिए किया जाएगा. परीक्षा कुल 1 घंटे की होगी और इसमें 100 सवाल पूछे जाएंगे. हर सवाल एक अंक का होगा.परीक्षा में सामान्य और वित्तीय जागरूकता, सामान्य अंग्रेजी, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड और रीजनिंग व कंप्यूटर एप्टीट्यूड से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे.सभी सवाल ऑब्जेक्टिव टाइप होंगे और परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग भी लागू रहेगी। गलत जवाब देने पर एक चौथाई अंक काटा जाएगा.

परीक्षा का पैटर्न क्‍या होगा?

ऑनलाइन परीक्षा को चार हिस्सों में बांटा गया है और हर सेक्शन के लिए 15 मिनट का समय तय किया गया है.सामान्य और वित्तीय जागरूकता से 25 सवाल पूछे जाएंगे. सामान्य अंग्रेजी से भी 25 प्रश्न आएंगे. इसी तरह क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड और रीजनिंग व कंप्यूटर एप्टीट्यूड से 25-25 सवाल होंगे. इस तरह कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे और अधिकतम अंक भी 100 होंगे.आरक्षित वर्ग यानी ओबीसी, एससी, एसटी और पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों को न्यूनतम पासिंग मार्क्स में 5 प्रतिशत की छूट दी जाएगी.

भाषा परीक्षा भी होगी जरूरी

ऑनलाइन लिखित परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को उस राज्य की स्थानीय भाषा की परीक्षा भी देनी होगी जहां से उन्होंने आवेदन किया है.उम्मीदवार को संबंधित भाषा पढ़ना, लिखना, बोलना और समझना आना चाहिए. अगर कोई उम्मीदवार स्थानीय भाषा परीक्षा में फेल हो जाता है तो उसका चयन रद्द कर दिया जाएगा.

कितनी मिलेगी सैलरी?

अप्रेंटिसशिप के दौरान उम्मीदवारों को हर महीने 15 हजार रुपये स्टाइपेंड दिया जाएगा. यह रकम ट्रेनिंग अवधि तक मिलेगी.

क्या ट्रेनिंग के बाद SBI में पक्की नौकरी मिल जाएगी?

बहुत से उम्मीदवारों के मन में यह सवाल रहता है कि क्या अप्रेंटिसशिप पूरी होने के बाद SBI में स्थायी नौकरी मिल जाएगी.SBI ने साफ कर दिया है कि अप्रेंटिस का पद नियमित नौकरी नहीं है. यह सिर्फ एक ट्रेनिंग प्रोग्राम है. बैंक पर यह बाध्यता नहीं होगी कि वह ट्रेनिंग पूरी होने के बाद उम्मीदवारों को स्थायी नौकरी दे.एक साल की ट्रेनिंग पूरी होने के बाद उम्मीदवारों को उनके कार्य क्षेत्र से मुक्त कर दिया जाएगा. साथ ही अप्रेंटिस को SBI कर्मचारी का दर्जा भी नहीं मिलेगा.

फिर भी क्यों फायदेमंद है यह ट्रेनिंग?

भले ही इसमें नौकरी की गारंटी न हो लेकिन यह ट्रेनिंग भविष्य की बैंकिंग नौकरियों में काफी फायदेमंद साबित हो सकती है.जो उम्मीदवार सफलतापूर्वक ट्रेनिंग पूरी करेंगे और स्किल असेसमेंट टेस्ट पास करेंगे.उन्हें राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप प्रमाणपत्र मिलेगा. इसके आधार पर भविष्य में SBI क्लर्क भर्ती में विशेष छूट दी जाएगी.

SBI क्लर्क भर्ती में मिलेगा बड़ा फायदा

SBI के प्रशिक्षित अप्रेंटिस उम्मीदवारों को भविष्य में होने वाली जूनियर एसोसिएट यानी SBI क्लर्क भर्ती में उम्र सीमा में अतिरिक्त छूट मिलेगी.सामान्य और EWS वर्ग को 1 साल, OBC उम्मीदवारों को 4 साल और SC/ST वर्ग को 6 साल तक की अतिरिक्त छूट मिलेगी. वहीं PwBD उम्मीदवारों को इससे भी ज्यादा राहत दी जाएगी.इतना ही नहीं, मुख्य परीक्षा में प्रशिक्षित अप्रेंटिस उम्मीदवारों को बोनस अंक भी दिए जाएंगे. उम्मीदवारों को कुल अंकों का 2.5 प्रतिशत यानी 200 अंकों की परीक्षा में अधिकतम 5 अतिरिक्त अंक मिल सकते हैं.
NEWS SOURCE Credit :news18
150 Posts. faridabadnews faridabadnews24 SBI Recruitment 2026: Find Out Who Can Apply—An Opportunity to Join SBI with Vacancies for 7
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

Noida Metro jobs 2026: 56 साल वालों को भी मौका, नोएडा मेट्रो में नौकरियां, दो लाख तक सैलरी

April 20, 2026

AI Skills: हर महीने होगी लाखों की कमाई, सीख लीजिए ये 5 एआई स्किल्स, नौकरी की गारंटी पक्की

December 7, 2025

10 दिसंबर तक करें अप्लाई, सेंट्रल बैंक में बिना एग्जाम नौकरी, फैकल्टी बनने का सीधा मौका

December 1, 2025
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.