
Urfi Javed Video: ऊंट-पटांग कपड़े पहनने वाली उर्फी जावेद (Urfi Javed) का लेटेस्ट लुक देख आप चौंक जाएंगे. इस बार उर्फी ऐसी अजगर वाली ड्रेस पहनकर आ गई हैं जिसे देखकर आप भी कहेंगे आखिर ये क्या नया ड्रामा है. इस वीडियो में एक्ट्रेस टॉपलेस होकर इज्जत ढकने के लिए अजगर का सहारा लेती नजर आईं. इतना ही नहीं बॉडी पर नाम का जरा सा कपड़ा लपेटा हुआ है. इस वीडियो में उर्फी के लुक को देखकर ना केवल फैंस का सिर चकरा गया बल्कि एक्ट्रेस का इस वीडियो में चलना फिरना भी मुश्किल हो गया.
अजगर ने बचाई इज्जत
इस वीडियो में उर्फी जावेद (Urfi Javed) अपनी इज्जत को बचाने के लिए टॉपलेस होकर फ्रंट साइड पर गले में अजगर को टांगें नजर आईं. एक्ट्रेस के शरीर पर अजगर इस कदर चिपका नजर आया कि उसे देखकर आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएंगी. खास बात है कि उर्फी ने इज्जत बचाने के लिए जिस अजगर को बदन पर लपेटा है वो उर्फी के कपड़ों की तरह अतरंगी है. उर्फी ने अजगर और भी ज्यादा कलरफुल बनाने के लिए ग्रीन और रेड कलर के साथ गोल्डन कलर का इस्तेमाल किया.
स्कर्ट से ढका बचा शरीर
इसके साथ ही उर्फी (Urfi Javed) ने अपने बदन को कवर करने के लिए नीचे वाले हिस्से को ग्रीन कलर के कपड़े से कवर किया. एक्ट्रेस ने नीचे की ओर फिटिंग की ए शेप की स्कर्ट पहनी. वहीं अपने लुक को पूरा करने के लिए बालों का हाई बन बनाया. इसके साथ ही लाउड मेकअप और सटल लुक में बिंदास अंदाज में नजर आईं.
अजीब हैं उर्फी
उर्फी जावेद (Urfi Javed) के कपड़े और उनके डिफरेट लुक की वजह से वो हमेशा लाइमलाइट में रहती हैं. कभी वो शीशे से बनी ड्रेस पहनकर आ जाती हैं तो कभी बदन पर बोरी लपेट लेती हैं तो कभी साइकिल की टूटी हुई चेस से खुद को कवर कर लेती हैं. लेकिन इतना जरूर है कि उर्फी अपने इस अतरंगी फैशन सेंस की वजह से काफी पॉपुलर हो गई हैं.
NEWS SOURCE : zeenews
