Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » एक महीने तक जनता के बीच रहेंगे भाजपा सांसद, हरियाणा में BJP का मिशन 2024

एक महीने तक जनता के बीच रहेंगे भाजपा सांसद, हरियाणा में BJP का मिशन 2024

faridabadnews24By faridabadnews24May 8, 2023No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

हरियाणा में अगले साल होने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर राज्य के सभी भाजपा सांसद लगातार एक महीने तक जनता के बीच रहने वाले हैं। सांसदों के साथ-साथ हरियाणा भाजपा के प्रभारी बिप्लब कुमार देब और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ भी पूरी तैयारी के साथ फील्ड में उतरेंगे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल पहले ही हर जिले में जनसंवाद कार्यक्रम आरंभ कर चुके हैं। भिवानी, पलवल और कुरुक्षेत्र के बाद अब मुख्यमंत्री का अलग जनसंवाद कार्यक्रम सिरसा जिले में होगा।

 

भाजपा के सभी 10 लोकसभा सदस्य और चार राज्यसभा सदस्य (14 सांसद) 15 मई से 15 जून तक अपने-अपने संसदीय क्षेत्रों के प्रवास पर रहेंगे। सरकार और संगठन दोनों को भरोसे में लेकर सांसद यह प्रवास करेंगे। सभी सांसदों को अपने-अपने कार्यक्रम तैयार करने के निर्देश दिए जा चुके हैं। सांसद अपने प्रवास के दौरान किसी एक गांव में रात्रि ठहराव भी करेंगे। इस दौरान केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं के लाभार्थी सम्मेलन, प्रबुद्ध सम्मेलन, युवा व महिला सम्मेलन और जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

सांसदों को दिए गए अहम निर्देश

सांसदों को निर्देश दिए गए हैं कि अपने जनसंवाद के दौरान वह लोगों से यह तो पूछें ही कि उन्हें किस सरकारी योजना का क्या लाभ मिला, लेकिन साथ ही उन्हें लोगों से यह भी जानना होगा कि मिलने के बाद का अहसास कैसा है। इसके पीछे पार्टी की सोच यही है कि सांसद सीधे तौर पर लोगों की भावनाओं को समझें और उनसे आत्मीय ढंग से जुड़ें, ताकि मिशन 2024 के लक्ष्य को पूरा करने में पार्टी को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

कार्यकर्ताओं से मिलेंगे बिप्लब कुमार देब

हरियाणा भाजपा के प्रभारी बिप्लब कुमार देब राज्य के सभी 22 जिलों में कार्यकर्ता व जनता के साथ संवाद आरंभ करने वाले हैं, जबकि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ राज्य की सभी 90 विधानसभा सीटों पर जनसंवाद कार्यक्रम करेंगे। इन दोनों कार्यक्रमों का प्रारूप तय करने के लिए ओमप्रकाश धनखड़ की मंगलवार को पार्टी प्रभारी बिप्लब कुमार देब से मुलाकात होने वाली है। भाजपा प्रभारी बिप्लब देब का कहना है कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के जनसंवाद कार्यक्रमों का बढ़िया फीडबैक सामने आ रहा है। जनता इन कार्यक्रमों से खुश है। भाजपा प्रभारी के अनुसार, सरकार के साथ-साथ संगठन के लोग भी मिलकर फील्ड में उतरेंगे, ताकि हर मोर्चे पर विपक्ष की घेराबंदी करने के साथ ही जनता की दुख तकलीफों का निवारण किया जा सके।

 

सांसदों को अपने संसदीय क्षेत्रों में प्रवास की रिपोर्ट केंद्रीय कार्यालय के पोर्टल के साथ-साथ पार्टी प्रभारी व प्रदेश अध्यक्ष को भी देनी होगी। उन्होंने बताया कि भाजपा का उद्देश्य लोगों को नये अंदाज में पार्टी के साथ जोड़ने का है, जिसके लिए सरकार और संगठन मिलकर काम कर रहे हैं।

 

NEWS SOURCE : jagran

BJP MPs will be among the public for a month BJP's mission 2024 in Haryana faridabadnews faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

महिला सहित कई आरोपी दबोचे, हरियाणा में STF ने टाटा हैरियर से 25 हजार जिंदा कारतूस किए बरामद ; पड़ोसी राज्य में होनी थी सप्लाई

November 4, 2026

अब तक 12 लोग गिरफ्तार, टाइगर टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में क्राइम ब्रांच ने हरियाणा से एक और संदिग्ध पकड़ा

October 30, 2026

हरियाणा के सोनीपत का मामला: पिता का साया नहीं रहा, मां ने दूसरी शादी की, पेंशन को भटकता मासूम बच्चा

October 30, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.