Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » हरियाणा में कांग्रेस की सरकार आने पर गरीबों को दिया जाएगा 100 – 100 गज का प्लॉट : दीपेंद्र हुड्डा

हरियाणा में कांग्रेस की सरकार आने पर गरीबों को दिया जाएगा 100 – 100 गज का प्लॉट : दीपेंद्र हुड्डा

faridabadnews24By faridabadnews24May 22, 2023No Comments2 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

Deepender Hooda’s Statement: हरियाणा (Haryana) में भी अब मुफ्त में रेवड़ी बांटने वाली राजनीति ने जोर पकड़ लिया है. दरअसल, कांग्रेस नेता दीपेंद्र हुड्डा (Deepender Hooda) ने कहा है कि अगर उनकी पार्टी यानी कांग्रेस (Congress) की सरकार वापसी करेगी तो गरीबों को 100-100 गज के प्लॉट मुफ्त में दिए जाएंगे. इसके अलावा उन्होंने पेंशन, बिजली और नौकरी से जुड़े तमाम वादे भी किए लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा मुफ्त में जमीन देने की हो रही है. दीपेंद्र हुड्डा के इस वादे से हरियाणा की राजनीति गरमा गई है और लोग उन पर फ्री बीस की पॉलिटिक्स करने का आरोप लगा रहे हैं. आइए जानते हैं कि दीपेंद्र हुड्डा ने क्या बड़े वादे किए हैं.

 

दीपेंद्र हुड्डा ने किया ये ट्वीट

कांग्रेस नेता दीपेंद्र हुड्डा ने ट्वीट किया, ‘हरियाणा वासियों से हमारा वादा है, 2024 कांग्रेस सरकार बनने पर 500 रुपये में रसोई गैस, 300 यूनिट मुफ्त बिजली, 2 लाख खाली पड़े सरकारी पदों पर पक्की भर्ती, बुढ़ापा पेंशन 6000 रुपये प्रति माह, पुरानी पेंशन योजना बहाल और गरीब परिवारों को 100-100 गज के मुफ्त प्लॉट दिए जाएंगे.pic.twitter.com/Tu08oOUV78

 

कर्नाटक में जीत के बाद उत्साहित कांग्रेस

गौरतलब है कि हरियाणा में अगले साल विधानसभा के चुनाव होने हैं. इसके अलावा 2024 का लोकसभा चुनाव भी होगा. इस पहले हर पार्टी हरियाणा में अपनी पैठ मजबूत करने में लगी हुई है. हाल ही कर्नाटक विधानसभा चुनाव में हुई जीत से कांग्रेस उत्साहित है. जीत का ये स्वाद कांग्रेस अगले साल हरियाणा में चखना चाहेगी. माना जा रहा है कि इसी को ध्यान में रखते दीपेंद्र हुड्डा ने इतने बड़े-बड़े वादे कर दिए हैं.

 

यूजर्स ने हुड्डा से पूछ लिए सवाल

हालांकि, कुछ यूजर्स ने दीपेंद्र हुड्डा के इस ट्वीट को लेकर उन्हें ट्रोल भी किया. एक यूजर ने लिखा कि जब पिछली बार सरकार थी तो ये सब क्यों नहीं किया? और इस सबके पैसे कहां से आएंगे. वहीं, एक अन्य यूजर ने तंज कसते हुए कमेंट किया कि कभी इनकम टैक्स देकर भी देखिए. इससे पहले ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ अभियान के तहत आयोजित एक रैली को संबोधित करते हुए दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस सरकार की कर्नाटक में शपथ हुई है और जनता के आशीर्वाद से अगले साल हरियाणा में भी होगी. बीजेपी-जेजेपी सरकार का जाना तय हो चुका है. भूपेंद्र सिंह हुड्डा की लीडरशिप में कांग्रेस सरकार का आना तय है.

 

NEWS SOURCE : zeenews

faridabadnews faridabadnews24 Plots of 100-100 yards will be given to the poor if Congress comes to power in Haryana: Deepender Hooda
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

महिला सहित कई आरोपी दबोचे, हरियाणा में STF ने टाटा हैरियर से 25 हजार जिंदा कारतूस किए बरामद ; पड़ोसी राज्य में होनी थी सप्लाई

November 4, 2026

अब तक 12 लोग गिरफ्तार, टाइगर टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में क्राइम ब्रांच ने हरियाणा से एक और संदिग्ध पकड़ा

October 30, 2026

हरियाणा के सोनीपत का मामला: पिता का साया नहीं रहा, मां ने दूसरी शादी की, पेंशन को भटकता मासूम बच्चा

October 30, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.