Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » फरीदाबाद: 46 नए वार्डो की वार्डबंदी तीन महीने में तैयार होगी

फरीदाबाद: 46 नए वार्डो की वार्डबंदी तीन महीने में तैयार होगी

faridabadnews24By faridabadnews24June 15, 2023No Comments4 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

फरीदाबाद: नए सिरे से नगर निगम की वार्डबंदी का काम पूरा होने अगले तीन महीने लगेंगे। जिला प्रशासन ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। बीते महीने राज्य सरकार ने नए सिरे से वार्डबंदी करने के लिए अधिसूचना जारी की थी, जिसके तहत शहर में 46 वार्डो का गठन किया जाना है। इसके लिए अतिरिक्त उपायुक्त को इसका नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है और इसी के साथ नई वार्डबंदी कमेटी के गठन पर मंथन भी सरकार के स्तर पर जारी है।

 

सूत्रो के मुताबिक नई वार्डबंदी कमेटी में जिले के दो विधायकों और दो निवर्तमान पार्षदों को भी जगह मिल सकती है। साथ ही इसमें कुछ विशेषज्ञ लोगों को भी शामिल किया जाएगा। कमेटी का गठन इसी सप्ताह होने की उम्मीद है। नई अधिसूचना के मुताबिक 15 लाख से अधिक आबादी वाले नगर निगम क्षेत्र में 46 वार्डो का गठन किया जाएगा। जबकि इससे पहले बीते वर्ष की गई वार्डबंदी में शहर में वार्डो की संख्या 40 से बढ़ाकर 45 की गई थी। अब इसे बढ़ाया गया है, इसलिए वार्डो का सीमांकन नए सिरे से किया जाएगा। इसके लिए केंद्रीय चुनाव आयोग की विधान सभा चुनाव-2019 के लिए तैयार की गई मतदाता सूची को आधार मानकर और परिवार पहचान पत्र को आधार मानकर तैयार की जाएगी। इस सूची में करीब 16 लाख मतदाता है। जिन्हें वार्डो के नए सीमांकन के मुताबिक समाहित किया जाएगा। ऐसे में करीब 35 हजार मतदाता प्रत्येक वार्ड में होंगे। सीमाकंन में मतदाता के बाद फिर नए मतदाता भी इसमें जोड़े जा सकेंगे। ऐसे में उम्मीद व्यक्त की जा रही है कि प्रत्येक वार्ड में करीब 35 हजार मतदाता हो सकते हैं। जबकि प्रत्येक वार्ड का गठन करीब 52 हजार की आबादी पर किया जाएगा।

बीते 16 महीने से भंग पड़ा नगर निगम सदन

नगर निगम सदन बीते 16 महीने से भंग पड़ा है। लेकिन नगर निगम के चुनाव नहीं करवाएं गए हैं। इसके कारण विकास कार्य भी प्रभावित है। जबकि नगर निगम के पांचवे सदन का कार्यकाल 13 फरवरी-2022 को पूरा हो गया था। चुनाव के लिए हरियाणा शहरी स्थानीय निकाय विभाग ने बीते वर्ष इसकी वार्डबंदी का काम पूरा किया था। 45 वार्ड गठित किए गए थे, इन वार्डों में से फरीदाबाद एनआईटी विधानसभा में नौ, बड़खल में 11, बल्लभगढ़ में आठ, फरीदाबाद में आठ और तिगांव में नौ वार्ड बनाए गए। सभी वार्ड करीब 50 हजार की आबादी पर बनाए गए हैं। जबकि बड़खल के वार्डों की आबादी को कम किया गया।

 

पांचवी बार की जाएगी नगर निगम क्षेत्र में वार्डबंदी

नगर निगम चुनावों के मद्देनजर वार्डबंदी अब एक प्रकार से पांचवी बार की जाएगी। हालांकि इसे चौथी बार ही माना जाएगा। सबसे पहले वर्ष 1994 में वार्डबंदी की गई और 25 वार्डों का गठन किया गया। दूसरी बार वर्ष 2005 में वार्डो का परिसीमन करते हुए 35 वार्ड बनाए गए। तीसरी बार वर्ष 2016 में वार्डों का परिसीमन करते हुए वार्ड संख्या बढ़कर 40 की गई। और बीते वर्ष 2022 में वार्डों की संख्या बढ़ाकर 45 की गई, लेकिन इसमें अब संशोधन किया जा रहा है और वार्डो की संख्या 46 करने के लिए वार्डबंदी की जाएगी।

 

प्रत्येक वार्ड में होंगे करीब 35 हजार मतदाता

बीते वर्ष की गई वार्डबंदी में आपत्तियों की गई थी, लेकिन पार्षदों की वार्ड कमेटी के प्रस्ताव को स्वीकृत कर लिया गया। नई वार्डबंदी में प्रत्येक वार्ड में करीब 35 हजार मतदाता होंगे। इनमें 10 फीसदी कम या अधिक हो सकते हैं। फरीदाबाद नगर निगम क्षेत्र की छह विधानसभा क्षेत्रो के करीब 16.10 लाख मतदाता हैं। इससे पहले पांच विधानसभा क्षेत्र ही नगर निगम क्षेत्र में थे। लेकिन ग्रेटर फरीदाबाद के करीब 24 गांवों को नगर निगम में शामिल किया गया।

 

विकास यादव, मंडलायुक्त:: सरकार ने वार्डबंदी के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। जल्द ही इसके लिए कमेटी का गठन किया जाएगा। तीन महीने में वार्डबंदी का काम पूरा कर लिया जाएगा।

 

NEWS SOURCE : livehindustan

Faridabad: Wardbandi of 46 new wards will be ready in three months faridabadnews faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

परिवार ने गमगीन माहौल में दी अंतिम विदाई, 28 दिन पहले गूंजी थी किलकारी, खुशी में घर लौट रहे फौजी की सड़क हादसे में मौत

October 18, 2026

पलवल में CIA और बदमाशों के बीच मुठभेड़, पंजाब के 4 बदमाश गिरफ्तार

October 11, 2026

फरीदाबाद में वाटर टैंकर ने एक साल के मासूम को कुचला, मातम में बदलीं परिवार की खुशियां

October 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.