
faridabad: आम आदमी पार्टी के एन आईटी 86 विधानसभा के पूर्व विधायक प्रत्यासी और लोकसभा फरीदाबाद के उपाध्यक्ष संतोष यादव ने कहा कि भाजपा हरियाणा में दस लोकसभा जितने का सपना देख रही है।और जगह जगह भारत गौरवशाली का नाम दे जनता रैली कर वाहवाही बटोरने का प्रयास कर रही है लेकिन जनता अब भाजपा सरकार और इनके नेताओं को समझ चुकी है।प्रवासी नेता संतोष यादव ने कहा कि गदपुरी टोल पर भाजपा सांसद ने पचास हजार से ज्यादा लोगों को इकट्ठा करने के लिए मीडिया के सामने बयान दिया था लेकिन दो हजार भी लोगों को एकजुट नही कर सके और पंडाल में जनता से ज्यादा साशन प्रसाशन के लोगों को बुलाकर भीड़ दिखाने का प्रयास किया ।भाजपा सरकार जनता को न तो बिजली दे पा रही है और न इलाज की ब्यवस्था।चारो तरफ टूटी सड़को का जाल बिछा हुआ और सभी सड़को पर जाम बना रहता है।
जगह जगह टोल लगाकर जनता से अवैध उगाही की जा रही है।नगर निगम और तहसीलों में भ्रस्टाचार चरम सीमा पर है।फ़रीदाबाद में रोज हत्याएं और नाबालिक बेटियों का रेप हो रहा है।भाजपा सरकार ने आम गरीब मजदूर के राशन कार्ड काटकर बहुत अन्याय किया है जिससे जनता में रोष है।और मीठा पानी क्षेत्र में कंही नही आ रहा है।आप नेता संतोष यादव ने यंहा तक कहा कि भाजपा नेता अब तक जनता के बीच से गायब थे अब चुनाव पास आते ही फिर झूठी जुमलेबाजी करने लगे है ।और जब आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता इनके नेताओं से रैली में आकर सवाल पूछना चाहते है तो पुलिस भेजकर गिरफ्तार करवा देते है।
अगर भाजपा सरकार ने काम किया है तो जनता को जवाब देने से क्यों भाग रहे है।अभी तक के कार्यकाल में क्षेत्र में न तो अच्छी शिक्षा की ब्यवस्था की और न कोई इलाज की ब्यवस्था भाजपा सरकार ने की है।भाजपा सरकार ने स्मार्ट सिटी का सपना दिखा फरीदाबाद को क्राइम सिटी बना दिया है इसलिए अब इनकी सभाओं में भीड़ नही आती है।आप नेता संतोष यादव ने कहा कि अब जनता भाजपा को भगाकर आम आदमी पार्टी को लाने का मन बना चुकी है ताकि दिल्ली और पंजाब की तरह हरियाणा में भी फ्री शिक्षा,फ्री इलाज और फ्री बिजली पानी की सुविधा आम जनता को मिले।
