Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » फरीदाबाद : धार्मिक भावनाओं को आहत करने के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार मंदिर के पास भैंस के अवशेष डालकर

फरीदाबाद : धार्मिक भावनाओं को आहत करने के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार मंदिर के पास भैंस के अवशेष डालकर

faridabadnews24By faridabadnews24July 1, 2023No Comments2 Mins Read

फरीदाबाद : डीसीपी एनआईटी के दिशा निर्देश के तहत कार्रवाई करते हुए फरीदाबाद पुलिस ने मंदिर के पास भैंस के अवशेष डालने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। डीसीपी क्राईम ने कहा कि सोशल मीडिया पर गौ मांस के नाम पर अफवाह फैलाई जा रही है जिससे धार्मिक भावनाएं आहत होती हैं और सामाजिक भाईचारा खराब होता है। गोमांस के नाम पर अफवाह फैलाकर भड़काऊ भाषण देने वाले आरोपियों के खिलाफ भी कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। आमजन से अनुरोध है कि वह अफवाहों पर ध्यान ना दें और शांति व्यवस्था कायम रखने में पुलिस का सहयोग करें।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में ओबिरुल तथा नदीम का नाम शामिल है! दोनों आरोपी बड़खल गावं के रहने वाले हैं  ।आरोपी ओबिरुल (20) कूड़ा बीनने मृत पशुओं के अवशेष का काम करता है तथा आरोपी नदीम (24) कसाई का काम करता है। बता दे की घटना कल की है। हनुमान मंदिर के पास मृत पशुओं के अवशेष की सूचना मिली जिस पर तुरंत डीसीपी एनआईटी नरेंद्र कादियान व एसीपी एनआईटी और एसीपी क्राइम अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और निरीक्षण किया गया। मौके पर ही डॉक्टर को बुला कर मीट के अवशेष को चेक कराया गया। कल सुबह हनुमान मंदिर में दर्शन करने आए श्रद्धालु की शिकायत पर थाना डबरा में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर क्राइम ब्रांच को तुरंत आरोपी की धरपकड़ के निर्देश दिए गए थे।

शिकायतकर्ता ने बताया कि दर्शन करने के लिए गुड़गांव फरीदाबाद रोड पर स्थित हनुमान मंदिर गया था जहां पर मंदिर से करीब 30 मीटर की दूरी पर ही पशुओं के कटे हुए अवशेष तथा रक्त व मल मूत्र पड़े हुए थे जिनसे बहुत बुरी दुर्गंध आ रही थी। शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को आहत करने की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। मौके पर एफएसएल की टीम को बुलाकर चेक करवाया गया तो वह अवशेष भैंस के पाए गए। कानूनी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उक्त दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि कूड़ा बीनने वाला आरोपी यहां पर भैंसों के अवशेष को फेंक कर चला गया था। पुलिस द्वारा मामले में जांच जारी है और इसमें शामिल अन्य आरोपियों की धरपकड़ करके उन्हें भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

NEWS SOURCE : jantakiaawaznews

Faridabad: 2 accused arrested for hurting religious sentiments by putting remains of buffalo near the temple faridabadnews faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

परिवार ने गमगीन माहौल में दी अंतिम विदाई, 28 दिन पहले गूंजी थी किलकारी, खुशी में घर लौट रहे फौजी की सड़क हादसे में मौत

October 18, 2026

पलवल में CIA और बदमाशों के बीच मुठभेड़, पंजाब के 4 बदमाश गिरफ्तार

October 11, 2026

फरीदाबाद में वाटर टैंकर ने एक साल के मासूम को कुचला, मातम में बदलीं परिवार की खुशियां

October 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.