Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » सैनिक कालोनी में भरे पानी में नाव चलाकर आप नेता ने दिखाया भाजपा का विकास

सैनिक कालोनी में भरे पानी में नाव चलाकर आप नेता ने दिखाया भाजपा का विकास

faridabadnews24By faridabadnews24July 8, 2023No Comments2 Mins Read

फरीदाबाद: शनिवार को हुई मानसून की बरसात ने पूरी स्मार्ट सिटी को जलमग्र कर दिया। शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों में भी सडक़ों पर कई-कई फुट पानी जमा हो जाने के कारण लोगों का जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया। बडखल विधानसभा क्षेत्र की कालोनियों, सेक्टरों व गांवों की सडक़ों पर कई-कई फुट जमा होने के कारण वाहन चालकों को आवागमन में परेशानियां पेश आई। आम आदमी पार्टी के प्रदेश सह सचिव राकेश भड़ाना ने बडखल क्षेत्र की पॉश सैनिक कालोनी में जमा हुए बरसात के पानी में नाव चलाते हुए लोगों को भाजपा सरकार के नौ सालों का विकास को दिखाया। उन्होंने कहा कि एक तरफ भाजपाई शहर के विकास का बड़ा-बड़ा ढिंढौरा पीटते है, जबकि दूसरी तरफ सच्चाई है कि जमीनी स्तर पर भाजपा का विकास शून्य है। लोग मूलभूत सुविधाओं से वंचित है

 

जबकि सडक़ों से जलनिकासी के कोई इंतजामात नहीं किए जाते, हर बार नगर निगम मानसून से पहले तैयारी के बड़े-बड़े वायदे करता है, लेकिन स्थिति वही ढाक के तीन पात वाली रहती है। भाजपा के राज में सडक़ों पर गडढे नहीं बल्कि गढ्डे में सडक़ें बनी हुई है, जो मामूली बरसात में तालाब का रूप ले लेती है। श्री भड़ाना ने कहा कि एक ही बरसात मेें जब यह हालत है तो आने वाले मानसून की बरसातों से निपटने के लिए लोगों को नाव लेनी पड़ेगी, तभी वह अपने घरों से कार्यालयों व कार्यालयों से घर आ जा सकेंगे। एक ही बरसात ने पूरे बडखल क्षेत्र को झील बना दिया है, हालात यह है कि लोगों के घरों व दुकानों तक पानी पहुंच गया, जिससे उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ा।

 

राकेश भड़ाना ने कहा कि केवल घोषणाएं करने से शहर का विकास नहीं होगा बल्कि जिस प्रकार आम आदमी पार्टी के मुखिया मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली और पंजाब में विकास करके जो मॉडल प्रस्तुत किया है, उसका अनुसरण करने की जरूरत है कि विकास कैसे होता है और लोगों को मूलभूत सुविधाएं कैसे मुहैया करवाई जाती है। उन्होंने कहा कि जनता का अब इस सरकार से मोहभंग हो चुका है और 2024 में हरियाणा प्रदेश में बदलाव की लहर चलेगी और आम आदमी पार्टी प्रदेश में सत्तासीन होकर लोगों को दिल्ली व पंजाब की तर्ज पर मूलभ्ूात सुविधाएं उपलब्ध करवाएगी।

AAP leader shows development of BJP by rowing boat in Sainik Colony faridabadnews faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

परिवार ने गमगीन माहौल में दी अंतिम विदाई, 28 दिन पहले गूंजी थी किलकारी, खुशी में घर लौट रहे फौजी की सड़क हादसे में मौत

October 18, 2026

पलवल में CIA और बदमाशों के बीच मुठभेड़, पंजाब के 4 बदमाश गिरफ्तार

October 11, 2026

फरीदाबाद में वाटर टैंकर ने एक साल के मासूम को कुचला, मातम में बदलीं परिवार की खुशियां

October 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.