
फरीदाबाद: नवजीवन चैरिटेबल ट्रस्ट, चेयरमैन व चिकित्सक डॉ आशीष मौर्य को राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार 2023 से सम्मानित किया गया, यह सम्मान उन्हें चिकित्सा व समाज सेवा क्षेत्र में जरूरतमंद की सहायता, मुफ्त चिकित्सा व स्वास्थ्य जागरूकता अभियान क्षेत्र में सराहनीय कार्य के लिए प्रमुख व्यक्तित्व के रूप में सर्वोच्च प्रशंसा पत्र दिया गया सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉक्टर मौर्य ने वर्दी वैलनेस फाउंडेशन लखनऊ की पूरी टीम को आभार व धन्यवाद व्यक्त किया और आश्वासन दिया वे अपने चिकित्सा सेवा क्षेत्र में अपने प्रयासों को और जारी करेंगे यथासंभव सहयोग सपोर्ट करते रहेंगे जानकारी देते चलें डॉक्टर मौर्य हरियाणा फरीदाबाद मे प्रतिष्ठित चेहरा है इससे पहले भी शासन-प्रशासन व विभिन्न संगठनों के माध्यम से सम्मानित किया जा चुका है l
