Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » केंद्रीय राज्यमंत्री ने सेक्टर-55 में एक करोड़ 80 लाख की लागत से होने वाले विकास कार्यों का किया उद्घाटन

केंद्रीय राज्यमंत्री ने सेक्टर-55 में एक करोड़ 80 लाख की लागत से होने वाले विकास कार्यों का किया उद्घाटन

faridabadnews24By faridabadnews24July 10, 2023No Comments5 Mins Read
फरीदाबाद : प्रधानमंत्री मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कुशल नेतृत्व में देश, प्रदेश सहित फरीदाबाद में पिछले 09 सालों में अभूतपूर्व परिवर्तन हुए हैं। भारत सरकार के ऊर्जा एवं भारी उद्योग विभाग के केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने बीती देर शाम सेक्टर-55 में के वार्ड नंबर-1 में पार्षद मुकेश डागर और प्रदीप राणा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर उपस्थिति को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।
इन विकास कार्यों में 19 लाख 87 हजार की लागत से मदरसे वाली गली राजीव कॉलोनी में 300mm dia. सीवर लाईन व इंटरलॉकिंग टाईल्स, 04 लाख 73 हजार की लागत से सेक्टर 55 सामुदिक भवन के सामने वेंडिंग जोन के पास पब्लिक टॉयलेट बनाना, 10 लाख 87 हजार की लागत से झासेंतली गाँव में बारातघर व सामुदायिक भवन की मरम्मत व टॉयलेट बनाना, 31 लाख की लागत से राजीव कॉलोनी वाटर टैंक से अटल पार्क तक इंटरलॉकिंग लाईल्स की सड़क बनाना, 20 लाख 61 हजार की लागत से पटवारी फार्म कृष्णा कॉलोनी में 100mm PVC पानी की | लाईन डालना व गली न० 06 से 08 कृष्णा कॉलोनी में इंटरलॉकिंग टाईल्स लगाना, 26 लाख 27 हजार की लागत से राजीव कॉलोनी सरकारी स्कूल के पास सामुदायिक भवन का नवनिर्माण करना, 50 लाख की लागत से सेक्टर 55 में ग्रीन बेल्ट का विकास करना, 16 लाख की लागत से ओम वैली राजीव कॉलोनी रोड को RMC M-35 का बनाना कुल मिलकर एक करोड़ 80 लाख की लागत से होने वाले विकास कार्यों का उद्घाटन/शिलान्यास किया।
केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने उद्घाटन एवं शिलान्यास समारोह में आए सभी लोगों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि विकास के कार्यों के लिए सरकार के पास धन की कोई कमी नहीं है। आने वाले समय में इस क्षेत्र के लिए लगभग पांच करोड़ रुपए के विभिन्न विकास कार्यों के लिए एस्टीमेट पास करवाए गए हैं। जल्द ही इन पर भी काम शुरू कर दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश को नई दिशा मिली है।
भारत दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति बन गया है और 2027 में दुनिया की तीसरी बड़ी आर्थिक शक्ति होगा। मोदी जी कहते है कि देश आगे तभी बढ़ेगा जब देश को आगे बढ़ाने की सोच के साथ कार्य होंगे और विपक्ष के लिए तो परिवार प्रथम है उन्होंने न देश को आगे बढ़ाया न देश की प्रतिष्ठा को। जब अमेरिका का राष्ट्रपति जो बाइडेन मोदी जी से उनके ऑटोग्राफ मांगता है।ऑस्ट्रेलिया का राष्ट्रपति कहता है मोदी बॉस और दुनिया के इतिहास में हमने यह पल आज तक नहीं देखा कि किसी दूसरे देश के प्रधानमंत्री ने किसी दूसरे देश के प्रधानमंत्री के पैरों को हाथ लगाया हो। इटली की प्रधानमंत्री कहती है मोदी से ज्यादा लोकप्रिय नेता कोई नहीं तो यह सब सुनकर हम देशवासियों का सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है। आज मोदी जी ग्लोबल लीडर बन गए है। रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने मोदी जी के कार्यों की प्रशंसा की लेकिन दुर्भाग्य की बात है कि विपक्ष दूसरे देशों में जाकर मोदी जी और देश को बदनाम कर रहा है।
2014 से पहले हम 8 लाख करोड़ के मोबाइल आयत करते थे और आज तीन लाख करोड़ के मोबाइल हम दुनिया को निर्यात करते है। बच्चों के खेलने वाले खिलौने साड़ी दुनिया के देशों से आते थे और आज हमारा भारत देश दुनिया के देशो को बेचता है। हमने इंग्लैंड और ब्राजील जैसे देशो को पीछे इसलिए छोड़ा की मोदी जी ने जमीन पर कुछ करके दिखाया। हर सेक्टर में आगे बढ़ाया। 2014 से पहले मोबाइल का इंटरनेट 20 जीबी डाटा पांच से छह हजार रुपये में आता था और आज सिर्फ पांच सौ से छह सौ रुपये खर्च करते पड़ते है। हर भारतीय के मोबाइल का पांच से छह हजार का महीने का खर्चा मोदी जी ने बचाया।

 

2014 से पहले देश में सिर्फ 74 एयरपोर्ट थे और अब इन 9 सालों में 74 और नए एयरपोर्ट बनाए गए हैं। पिछले 70 सालों में रेलवे का इलेक्ट्रिफिकेशन 20,000 किलोमीटर और आज इन नौ सालों में बढ़कर 40,000 किलोमीटर हो गया। पहले ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन के हालत कैसे थे आज 286 करोड़ की लागत से रेलवे स्टेशन का पुननिर्माण कार्य आने वाले एक साल में रेलवे स्टेशन एयरपोर्ट जैसा दिखेगा। 46 करोड़ की लागत पूरे सेक्टर 28 में स्मार्ट रोड का निर्माण हो गया है और बिजली की तारों को अंडर ग्राउंड और इसके सौन्दर्यीकरण का कार्य किया जा रहा है। 70 सालों में इस देश में 90,000 किलोमीटर हाईवे बने और इन 9 सालों में हमने 51,000 किलोमीटर हाईवे बनाए है। पहले 12 किलोमीटर हाईवे प्रतिदिन बनते थे और आज 37 किलोमीटर हाईवे प्रतिदिन बनता है। देश की बागडोर प्रधान मंत्री मोदी के हाथों में सुरक्षित है।
कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर का मान-सम्मान का प्रतीक पगड़ी पहनाकर

अभिनंदन

किया। इस मौके पर क्षेत्रवासियों ने केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर के समक्ष समस्याएं व विकास कार्यों की मांग रखी। इस पर केंद्रीय राज्यमंत्री ने समस्याओं का शीघ्र समाधान करने तथा नए विकास कार्यों को पूर्ण करवाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर पार्षद मुकेश डागर, जिला महामंत्री आर एन सिंह, प्रदीप राणा, राजेश डागर, नरेश रावत, राहुल चंदीला, दीपक डागर, बलबीर शास्त्री, प्रवेश पांचाल, सतबीर भारद्वाज, राकेश गोयल, विनोद त्यागी, वरुण गोस्वामी महेंद्र फौजी, आर सी पाल सहित उत्तरांचल मैत्री संघ, राम सेवा समिति, पटेल सभा सहित अन्य कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

faridabadnews24 Union Minister of State inaugurated the development works to be done in Sector-55 at a cost of one crore 80 lakhs
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

परिवार ने गमगीन माहौल में दी अंतिम विदाई, 28 दिन पहले गूंजी थी किलकारी, खुशी में घर लौट रहे फौजी की सड़क हादसे में मौत

October 18, 2026

पलवल में CIA और बदमाशों के बीच मुठभेड़, पंजाब के 4 बदमाश गिरफ्तार

October 11, 2026

फरीदाबाद में वाटर टैंकर ने एक साल के मासूम को कुचला, मातम में बदलीं परिवार की खुशियां

October 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.