
फरीदाबाद: हरियाणा में फरीदाबाद के सेक्टर 28 मेट्रो स्टेशन के पास एक नाइजीरियाई तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से लगभग 25 लाख रुपये मूल्य का नशीला पदार्थ बरामद किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि आरोपी की पहचान नवेके कोलिन्स के तौर पर की गयी है जिसे बुधवार रात एक गुप्त सूचना के आधार पर पकड़ा गया।
उन्होंने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि वह एक ग्राहक से मिलने के लिए मेट्रो स्टेशन के पास आएगा। सिंह ने कहा कि आरोपी के खिलाफ यहां सेक्टर 31 पुलिस स्टेशन में स्वापक औषधि और मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। उसे तीन दिन के लिए पुलिस रिमांड में भेज दिया गया है।
NEWS SOURCE : punjabkesari
