Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » भीड़ ने देर रात गुरुग्राम में धार्मिक स्थल में लगाई आग, नूंह में बवाल से सुलगा हरियाणा

भीड़ ने देर रात गुरुग्राम में धार्मिक स्थल में लगाई आग, नूंह में बवाल से सुलगा हरियाणा

faridabadnews24By faridabadnews24August 1, 2023Updated:August 1, 2023No Comments2 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

हरियाणा के नूंह जिले में सोमवार को विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के एक धार्मिक जुलूस के दौरान पथराव और कई वाहनों में आग लगाने से भड़की हिंसा ने गुरुग्राम और फरीदाबाद को भी अपनी चपेट में ले लिया। इस हिंसा में दो होमगार्ड्स के मरने और करीब एक दर्जन पुलिसकर्मियों के घायल होने की खबर है। हिंसा के बीच, गुरुग्राम में देर रात अज्ञात लोगों ने सेक्टर-57 के एक धार्मिक स्थल को आग के हवाले कर दिया। इस दौरान 5 लोगों को गंभीर चोटें आई हैं, जिनमें से तीन की हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की आधा दर्जन गाड़ियों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

नूंह में कर्फ्यू लगाने के साथ ही 2 अगस्त तक के लिए इंटरनेट सेवाएं भी बंद कर दी गई हैं। इसके साथ ही नूंह की सीमाएं सील कर चप्पे-चप्पे पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों के जवानों को तैनात कर दिया गया है। वहीं गुरुग्राम, फरीदाबाद और पलवल जिलों में भी आज एहतियातन स्कूल-कॉलंज बंद कर दिए गए हैं। बता दें कि, पुलिस के अनुसार, सोमवार को विश्व हिंदू परिषद (विहिप)  की बृज मंडल जलाभिषेक यात्रा को नूंह में खेड़ला मोड़ के पास युवकों के एक समूह ने रोका और पथराव करने लगे। इस दौरान जुलूस में शामिल कुछ गाड़ियों में आग भी लगा दी गई। इसके बाद दो पक्षों के बीच हुए पथराव के दौरान भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। तनाव की स्थिति को देखते हुए इलाके में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई और अन्य क्षेत्रों से भी पुलिस बल बुलाया गया।

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि पुलिस ने नूंह के एक शिव मंदिर से लगभग 2,500 पुरुषों, महिलाओं और बच्चों को बाहर निकाला। इनमें श्रद्धालु और वे लोग शामिल थे जिन्होंने दोनों पक्षों के बीच झड़प के दौरान वहां शरण ली थी।

 

NEWS SOURCE : livehindustan

faridabadnews faridabadnews24 Haryana ignites in Nuh Mob sets fire to religious place in Gurugram late night
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

परिवार ने गमगीन माहौल में दी अंतिम विदाई, 28 दिन पहले गूंजी थी किलकारी, खुशी में घर लौट रहे फौजी की सड़क हादसे में मौत

October 18, 2026

सरकार के दो साल पूरे होने पर CM सैनी ने गिनाईं उपलब्धियां, ‘हमने पिछले 2 वर्षों में 46,500 युवाओं को सरकारी नौकरी दी है’

October 18, 2026

लाडो लक्ष्मी योजना में बड़ा बदलाव, जानें किसे और कैसे मिलेगा 2100 रुपये का लाभ

October 15, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.