Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » एक करोड़ का नुकसान नूंह में बाजार बंद होने से

एक करोड़ का नुकसान नूंह में बाजार बंद होने से

faridabadnews24By faridabadnews24August 29, 2023No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

नूंह। बृजमंडल यात्रा की वजह से सोमवार को नूंह में कारोबार चौपट हो गया। यात्रा की वजह से बाजारों में सन्नाटा पसरा हुआ था। बाजार में अघोषित कर्फ्यू नजर आ रहा था। बीते माह हुई हिंसा से सबक लेते हुए दुकानदारों ने अपनी दुकानें खोलने के बजाय इन्हें बंद करना बेहतर समझा। बाजार बंद होने से दुकानदारों को करीब एक करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। 31 जुलाई को बृजमंडल यात्रा के दौरान जमकर हिंसा हुई थी। इस हिंसा में उपद्रवियों ने बाजार को भी निशाना बनाया था। पिछले कई दिनों से विश्व हिंदू परिषद की ओर से फिर से धार्मिक यात्रा को पूरा करने का आह्वान किया जा रहा था। इसके मद्देनजर तीन दिन पहले ही प्रशासन ने नूंह में धारा-144 लागू कर दी थी। इससे बाजार में कारोबारी माहौल खराब होने लगा था। काफी कम संख्या में लोग बाजार में खरीदारी के लिए निकल रहे थे। कुछ ऐसे लोग थे, जिन्होंने शनिवार और रविवार को ही अपनी जरूरत का सामान खरीद लिया था। उन्हें सोमवार को पहले से ही बाजार बंद होने की आशंका लग रही थी। सोमवार सुबह लोग उठे तो उनकी आशंका सही साबित हुई। नूंह का बाजार पूरी तरह बंद नजर आया। सद्दीक नगर, झंडा नगर और अड़वर चौक के पास दुकानें बंद थीं। दुकानदार अपनी दुकानें खोलने के लिए बाजार ही नहीं पहुंचे। इससे बाजार में एक बार फिर अघोषित कर्फ्यू नजर आने लगा। बाजार की सभी दुकान और शोरूम बंद थे। बाजार में सिर्फ पुलिसकर्मी ही नजर आ रहे थे।

तीन दिन से कारोबारी गतिविधियों में आ रही थी कमी

प्रशासन ने तीन दिन पहले ही नूंह में इंटरनेट सेवा बंद कर दी थी। इंटरनेट सेवा बंद होने से कारोबारी गतिविधियां कम होने लगी थीं। इसका असर यह रहा कि सोमवार को बाजार में पूरी तरह ही कारोबार ठप हो गया।

दुकानदार बोले

31 जुलाई के बाद से बाजार में कारोबारी माहौल खराब हो गया है। पहले तो कई दिन तक बाजार खुला ही नहीं। उस दौरान करोड़ों रुपये का नुकसान हो गया था। दो-तीन दिन से फिर से कारोबारी माहौल खराब है। पिछले दिनों हुई हिंसा से डरकर ही दुकानदारों ने दुकान बंद रखना ही उचित समझा।

-शाबिर, दुकानदार, नूंह बाजार

जब से हिंसा हुई है तब से लेकर अब तक कारोबारी माहौल पूरी तरह पटरी पर नहीं आ पाया है। अब उम्मीद है कि हालात बेहतर होंगे। रक्षाबंधन के त्योहार को लेकर खरीदारी का माहौल है। उम्मीद है कि अब माहौल पूरी तरह ठीक हो जाएगा। त्योहार पर जमकर खरीदारी होगी।

-रमेश, दुकानदार, नूंह बाजार

बैंक, स्कूल बंद रहे

बृजमंडल धार्मिक यात्रा के कारण सोमवार को बैंक बंद थे। बैंक शाखाओं की तरह विद्यालय और महाविद्यालय भी बंद रहे। रविवार को सार्वजनिक अवकाश होने के कारण बैंक पहले से बंद थे। इंटरनेट बंद होने के कारण लोग ऑनलाइन लेन-देन भी नहीं कर पा रहे हैं। लोगों को उम्मीद थी कि सोमवार को बैंक जाकर नकदी जमा-निकासी कर सकेंगे। लेकिन बैंक बंद होने के कारण लोग अपने जरूरी कार्यों का निपटारा भी नहीं कर पाए। इसी तरह शैक्षणिक संस्थानों के बंद होने से विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित रही।

NEWS SOURCE : livehindustan

faridabadnews24 Pérdida de un millón de rupias debido al cierre del mercado en Nuh
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

परिवार ने गमगीन माहौल में दी अंतिम विदाई, 28 दिन पहले गूंजी थी किलकारी, खुशी में घर लौट रहे फौजी की सड़क हादसे में मौत

October 18, 2026

सरकार के दो साल पूरे होने पर CM सैनी ने गिनाईं उपलब्धियां, ‘हमने पिछले 2 वर्षों में 46,500 युवाओं को सरकारी नौकरी दी है’

October 18, 2026

लाडो लक्ष्मी योजना में बड़ा बदलाव, जानें किसे और कैसे मिलेगा 2100 रुपये का लाभ

October 15, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.