
Faridabad: उषा रानी उड़ान सेवा ट्रस्ट (संस्थापक) ने बुधवार को संदेश जारी कर बहनों को रक्षा बंधन की शुभकामनाएं दी। उषा रानी ने कहा कि बहनों का मान और सम्मान बढ़ता रहे यह मेरे जीवन का मिशन है। उषा रानी ने कहा कि मेरी प्रिय बहनों राखी का प्रणाम। रक्षाबंधन, राखी की शुभकामनाएं। उषा रानी ने कहा कि यह रक्षाबंधन का पर्व आपके जीवन में सुख-समृद्धि और रिद्धि सिद्धि लाए और मेरी बहनों का घर आंगन खुशियों से भर जाए। उषा रानी ने कहा बहनों का सुरक्षा, मान और सम्मान लगातार बढ़ता रहे यह मेरे जीवन का मिशन है। मेरी प्यारी बहनों तुम्हारी आंखों में आंसू नहीं रहने दूंगी। आप सुख पूर्वक जीवन जिएं इसके लिए मैं हर संभव प्रयास करती रहूंगा।
