Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » चाहता है सुरक्षा, खुद को ‘जिहादियों का जीजा’ कहने वाले बिट्टू बजरंगी को सता रहा जान का डर

चाहता है सुरक्षा, खुद को ‘जिहादियों का जीजा’ कहने वाले बिट्टू बजरंगी को सता रहा जान का डर

faridabadnews24By faridabadnews24September 6, 2023No Comments2 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

नूंह में बृजमंडल धार्मिक यात्रा को लेकर हुई हिंसा के मामले में जमानत पर चल रहे गोरक्षा बजरंग फोर्स के अध्यक्ष बिट्टू बजरंगी ने अपनी जान पर खतरे का अंदेशा जताया है। आरोपी ने अपने वकील एलएन पाराशर से मुलाकात कर पुलिस सुरक्षा दिलाने की मांग की है। अब आरोपी के अधिवक्ता पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में जमानत याचिका दायर करेंगे।

आरोपी के अधिवक्ता एवं जिला बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान एलएन पाराशर ने बताया कि उनके मुवक्किल को आतंकी संगठन से जान का खतरा बना हुआ है। इस वजह से मुवक्किल को पुलिस सुरक्षा मिलनी चाहिए। वह पुलिस सुरक्षा दिलाने के लिए अदालत में जमानत याचिका दायर करेंगे। बजरंगी ने मंगलवार को उनके चेंबर में आकर उनसे याचिका दायर करने का आग्रह किया है। उन्होंने बताया कि पुलिस सुरक्षा के साथ-साथ बजरंगी के खिलाफ नूंह के सदर थाने में दर्ज एफआईआर नंबर-413 के ट्रायल को फरीदाबाद में करवाने के लिए पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर की जाएगी।

बिट्टू बजरंगी को पुलिस ने नूंह हिंसा के आरोप में 15 अगस्त को गिरफ्तार किया था। उसपर भड़काऊ बयानबाजी करने का आरोप है। फरीदाबाद पुलिस ने उसे उसके घर से अरेस्ट किया था। सादे लिबास में पहुंचे पुलिसकर्मियों को देखकर बजरंगी ने भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। उसपर महिला पुलिस अधिकारी के सामने तलवार लहराने और नारेबाजी करने का आरोप है। बृजमंडल यात्रा के दौरान उसका एक भड़काऊ वीडियो भी सामने आया था जिसा भड़काने की वजहों में से एक माना गया था।

राज कुमार है असली नाम

बिट्टू बजरंगी का असली नाम राज कुमार है। वह खुद को गौरक्षक और सनातन धर्म का कार्यकर्ता बताता है। नूंह में भड़की सांप्रदायिक हिंसा के दौरान बिट्टू बजरंगी ने महिला पुलिसकर्मी के साथ गलत व्यवहार किया था और सरकारी कार्य में बाधा डाली थी। ऐसे में पुलिस ने बजरंगी और उसके लगभग 20 सहयोगियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया था। सुरक्षा के लिहाज से उसे नीमका जेल भेजा गया था। पुलिस पूछताछ में उसने कहा था कि मुझे नहीं पता था कि वीडियो वायरल होने पर हिंसा भड़क जाएगी। मुझसे गलती हो गई। मैंने गुस्से में आकर भड़काऊ बयान दिया था।

NEWS SOURCE : livehindustan

Bittu Bajrangi faridabadnews faridabadnews24 fears for his life Wants security who calls himself 'brother-in-law of Jihadis'
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

परिवार ने गमगीन माहौल में दी अंतिम विदाई, 28 दिन पहले गूंजी थी किलकारी, खुशी में घर लौट रहे फौजी की सड़क हादसे में मौत

October 18, 2026

सरकार के दो साल पूरे होने पर CM सैनी ने गिनाईं उपलब्धियां, ‘हमने पिछले 2 वर्षों में 46,500 युवाओं को सरकारी नौकरी दी है’

October 18, 2026

लाडो लक्ष्मी योजना में बड़ा बदलाव, जानें किसे और कैसे मिलेगा 2100 रुपये का लाभ

October 15, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.