फरीदाबाद मे एक और कोरोना मरीज की मौत हुई है। फरीदाबाद में कोरोना से 55 साल के ओमप्रकाश नाम के व्यक्ति की मौत हो गयी है। मृतक ओमप्रकाश को जिले के निजी अस्पताल में भर्ती किया गया था।
आपको बता दें कि इस मौत के साथ फरीदाबाद मे कोरोना से मरने वालों की संख्या 2 हो गयी है।
फरीदाबाद में अब तक कुल पॉजिटिव मरीज -74
अस्पताल से छुट्टी -42
अस्पताल मे भर्ती-30
मृत्यु-2
