
फरीदाबाद: एन आईटी 86 विधानसभा में आये दिन गन्दा जलभराव और टूटी सड़कों,जाम सीवर की समस्या के कारण दुर्घटना होती रहती है।जिस कारण आये दिन क्रांतिकारी नेता संतोष यादव आम जनता के हित की लड़ाई कर्मठता से लड़ते रहते है।जिस कारण साशन प्रसाशन ने प्रवासी नेता और पूर्व विधायक प्रत्यासी संतोष यादव पर झूठे मुकदमे सरकारी काम मे बाधा डालने के दर्ज कर देते है लेकिन निडर प्रवासी नेता के अड़ियल रवैये के कारण अंत मे साशन प्रसाशन को भी हार माननी पड़ती है
और पीड़ित परिवार को पूरा न्याय दिला कर ही मानते हैं।आज तड़के नंगला रोड, भड़ाना चौक के पास प्रिंस स्कूल के सामने नाले में पड़ी लावारिश लाश की सूचना एन आईटी 86 विधानसभा के क्षेत्रवासियों ने संतोष यादव को दी जो तुरंत मौके पर पहुँच पुलिस अधिकारियों से नगर निगम के खिलाफ मुकदमा दर्ज की मांग की और संतोष यादव ने कहा कि कई बार जनता के साथ प्रिंस स्कूल रोड पर भरे जलभराव की आवाज उठा चुका हूं यंहा तक कि मंत्री ,विधायक और नगर निगम का पुतला भी जनता कई बार फूक चुकी है लेकिन आज भी समस्या ज्यों की त्यों है।
अगर पहले ही इसका समाधान हो जाता तो आज इस युवक की मौत न होती।इस मौके पर पुलिस प्रसाशन के आये अधिकारियों ने कहा कि मृतक का कोई वारिस नही है तो हम मुकदमा कैसे करें तो तुरंत संतोष यादव आगे आये और खुद ही नगर निगम के अधिकारियों के खिलाफ कम्पलेन पुलिस को लिखकर दी और कार्यवाही न करने की सूरत में बड़ा आंदोलन की चेतावनी दी।इस मौके पर वरिष्ठ समाजसेवी पूरन बघेल,सुभाष बघेल,नवीन कौशिक,इंद्रेश यादव, दीपक जेशवाल, आम आदमी पार्टी के जिला सचिव मेहरचंद हरषाना, सुरेंदर भड़ाना,मामचन्द भड़ाना,रोहित,अशोक कुशवाहा,किरण ,धरमवीर,पिंकी,नवीन सलमानी,अनिल पोशवाल और अन्य कई समाजसेवी मौजूद रहे।
