Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » अब तक नहीं कोई कोरोना वायरस का मरीज हरियाणा के इस जिले में

अब तक नहीं कोई कोरोना वायरस का मरीज हरियाणा के इस जिले में

faridabadnews24By faridabadnews24May 7, 2020No Comments2 Mins Read

हरियाणा : जिलाधीश यशेन्द्र सिंह ने कहा कि अभी तक रेवाड़ी में कोई भी कोरोना (कोविड-19) पॉजिटिव केस नहीं है जो जिला के लिए बड़ी राहत की बात है। जिलाधीश यशेन्द्र सिंह ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान सामाजिक दूरी ही कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से बचाव का एकमात्र तरीका है, इसे बनाए रखें। इसके अतिरिक्त सभी के लिए घर से बाहर निकलने पर व गाड़ी में भी सफर करते हुए मास्क पहनना जरूरी है। शाम सात बजे से सुबह सात बजे तक अनावश्यक आवागमन पर लागम की गई पाबंदी की अनुपालना करें। जिलाधीश ने कहा कि रेवाड़ी कोरोना मुक्त रखने के लिए सभी का सहयोग जरूरी है। बाजार में दुकानदार सोशल डिस्टेङ्क्षसग व सैनिटाईजेशन का विशेष ध्यान रखें। ताकि सभी कोरोना से सुरक्षित रहें।

–रेवाड़ी हैल्थ बुलेटिन, अभी तक रेवाड़ी कोरोना से सेफ

जिलाधीश ने बताया कि जिला में अभी तक कोई भी कोरोना का पॉजिटिव केस नहीं है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी तक 1352 सैंपल लिए गए हैं। इनमें से 1042 की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है। बाकि 310 सैंपल की रिपोर्ट आने का इंतजार है। जिलाभर में 1951 होम क्वारंटीन हैं, जो देश के अन्य हिस्सों से यात्रा करके आए हैं। सभी मैडिकल टीम की निगरानी में हैं।

–लॉकडाउन की अवहेलना पर होगी सख्त कार्यवाही

जिलाधीश ने कहा कि जिला को कोरोना मुक्त रखने के लिए लॉकडाउन में और ज्यादा सख्ती बरतने के लिए निर्देश डयूटी मजिस्ट्रेट को दिए गए हैं। जिलावासी अपनी व अपने परिवार की सुरक्षा और जनहित में लॉकडाउन की पालना करें। जिला में लॉकडाउन की अवहेलना करने वालों पर पैनी नजर रखने के लिए अतिरिक्त 22 अन्य जिलों व राज्यों की सीमाओं पर डयूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। मोबाइल कैमरा टीमें भी जिला भर निगरानी कर रही हैं। दूसरे जिलों व राज्यों से अवैध आवागमन पर रोक लगा दी गई है। शाम सात बजे से सुबह सात बजे तक अनावश्यक आवागमन व घर से बाहर निकलने पर पाबंदी लगाई गई है।

–इन नंबरों पर लें मदद

उपायुक्त ने कहा कि कोविड-19 की रोकथाम व उपचार के लिए हेल्प लाइन नंबर 01274-250764 मोबाइल नंबर 9466777510 और स्टेट हैल्प लाइन नंबर 1075 व 8558883911 पर मदद लें सकते हैं। उपायुक्त ने कहा कि जिलावासी लॉकडाउन के दौरान मदद के लिए टोल फ्री नंबर 1950 पर डायल करें। बाजार में कालाबाजारी व जमाखोरी के लिए 01274-255214 पर संपर्क करें।

faridabadnews24 No corona virus patient yet in this district of Haryana
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

10 लाख से 33 लाख तक की निःशुल्क बीमा योजनाओं के नए नियम लागू, पत्रकारों के लिए MBW का सुरक्षा कवच

June 17, 2026

रेप के बाद हत्या की आशंका, गुरुग्राम में महिला की नंगी लाश मिलने से सनसनी

June 15, 2026

कैशियर की मौत, चंडीगढ़ के सेक्टर 11 में मेडिकल स्टोर पर फायरिंग, देखें CCTV फुटेज

June 15, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.