Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » Haryana News : पुलिस ने महिला व युवक को किया गिरफ्तार, होटलों में लड़कियों को भेजकर कराते थे देह व्यापार

Haryana News : पुलिस ने महिला व युवक को किया गिरफ्तार, होटलों में लड़कियों को भेजकर कराते थे देह व्यापार

faridabadnews24By faridabadnews24October 30, 2023No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : Google

Haryana News : देह व्यापार कराने के आरोप में यमुनानगर में  पुलिस ने नहर कॉलोनी की 38 वर्षीय अंजलि व लक्ष्मी गार्डन निवासी 22 वर्षीय शमशेर सिंह उर्फ दीप को गिरफ्तार किया है। डीएसपी जगाधरी अभिलक्ष जोशी के नेतृत्व में सेक्टर-17 व महिला थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की है। पुलिस ने अंजलि को दो दिन व दीप को कोर्ट में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है।लड़कियों को देह व्यापार के लिए दोनों आरोपी होटलों में भेजते थे। जिन युवतियों को इस धंधे में धकेला जाता था उन्हें नौकरी व अच्छा पैसा कमाने का झांसा दिया जाता था। एक माह में युवतियों से 60 से 70 बार देह व्यापार कराया जाता था।

Seema Haider: सामने आया सचिन मीणा संग प्रेम कहानी में नया ट्विस्ट, पाकिस्तानी सीमा हैदर हैं एजेंट?

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी अंजलि को गिरफ्तार किया तो उसने पूछताछ में कई दलालों के नाम पुलिस को बताए। सबूतों के आधार पर पुलिस ने पंडित अपार्टमेंट फ्लैट में रेड की। जहां से आरोपी शमसेर सिंह को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से पंजाब व राजस्थान से लाई गई दो युवतियों को बरामद किया। कोर्ट में दोनों ने कई खुलासे किए। उन्होंने बताया कि अंजलि व दीप उनसे गलत काम कराते थे। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में केस दर्ज करते हुए आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।

कपल ने 7 घंटे तक नहीं खोला कमरे का गेट, दो बच्चों की मां को OYO रूम में लाया था प्रेमी, फिर हुआ ऐसा

दुष्कर्म किया जाता था नौकरी दिलाने के नाम पर

26 वर्षीय युवती दिल्ली निवासी ने 12 अक्टूबर को सेक्टर-17 थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह नौकरी की तलाश में थी। लगभग छह महीने पहले उसकी मुलाकात राजकुमार के साथ हुई। राजकुमार उसे नौकरी दिलवाने के बहाने यमुनानगर लेकर आ गया। यहां आरोपी ने उसे नहर काॅलोनी निवासी अंजली, उसके पति विक्की व मुस्कान के पास छोड़ दिया। आरोप है कि विक्की ने उसे नौकरी दिलवाने के बहाने उसके साथ दुष्कर्म किया था। जब उसने इस बारे अंजली व मुस्कान को बताया तो उन्होंने भी विक्की का ही साथ दिया। बाद में पता लगा कि यह गिरोह है और वेश्यावृत्ति का धंधा करता है। एक दिन वह किसी तरह से आरोपियों से बचकर निकली। फिलहाल वह शहर में किराये के मकान में रह रही है।

ससुर ने किया बहू से दुष्कर्म, पति ने रचाई दूसरी शादी, ग्रेटर नोएडा में रिश्ते हुए शर्मसार

जिसका नाम आएगा उसे गिरफ्तार करेंगे महिला थाना प्रभारी दीपिका ने बताया कि एसपी गंगा राम पूनिया के निर्देशानुसार यह कार्रवाई की गई है। देह व्यापार की गंदगी को पूरी तरह से खत्म किया जाएगा। इसके लिए पुलिस दलालों तक पहुंचेगी। उन्हें गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजने का काम किया जाएगा।

NEWS SOURCE : chopaltv

faridabadnews faridabadnews24 Haryana News: Police arrested a woman and a youth they used to send girls to hotels for prostitution
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

ग्रामीणों ने पकड़ा तो सर्विस पिस्टल से कर दी फायरिंग, महिला से साथ ASI का अवैध संबंध, 1 की मौत 3 घायल

November 4, 2026

टीचर ने WhatsApp ग्रुप में अश्लील वीडियो और फोटो भेजे, गर्ल्स कॉलेज में बड़ा कांड!

November 4, 2026

महिला सहित कई आरोपी दबोचे, हरियाणा में STF ने टाटा हैरियर से 25 हजार जिंदा कारतूस किए बरामद ; पड़ोसी राज्य में होनी थी सप्लाई

November 4, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.