Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » बीजेपी मंडल अध्यक्ष पर केस दर्ज, गाड़ी में लिफ्ट देने के बहाने छात्रा से छेड़छाड़!, आरोपी गिरफ्तार

बीजेपी मंडल अध्यक्ष पर केस दर्ज, गाड़ी में लिफ्ट देने के बहाने छात्रा से छेड़छाड़!, आरोपी गिरफ्तार

faridabadnews24By faridabadnews24November 26, 2023Updated:November 26, 2023No Comments2 Mins Read

 

IMAGES SOURCE : GOOGLE

BJP leader arrested for molesting a student in MP: लिफ्ट देने के बहाने नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में पुलिस ने मध्य प्रदेश के सतना में बीजेपी मंडल अध्यक्ष के खिलाफ मामला दर्ज किया है. केस दर्ज करने के कुछ घंटों के अंदर पुलिस ने आरोपी मंडल अध्यक्ष को अरेस्ट करके कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया. पुलिस कार्रवाई के बाद बीजेपी ने आरोपी मंडल अध्यक्ष को पद से हटाते हुए पार्टी से निष्कासित कर दिया है.

छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप

पुलिस के मुताबिक सतना जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में घर से कालेज जा रही एक नाबालिग छात्रा को सोहावल ब्लॉक के भाजपा मंडल अध्यक्ष कल्याण सिंह ने अपनी चार पहिया बोलेरो वाहन में लिफ्ट दी और उसके पिता से कहा कि मैं बिटिया को कॉलेज मार्ग सर्किट हाउस के पास छोड़ दूंगा. जब गाड़ी कुछ आगे बढ़ी तो आरोप है कि मंडल अध्यक्ष ने छात्रा से छेड़खानी शुरू कर दी.

आरोपी नेता के खिलाफ केस दर्ज

जब छात्र ने हल्ला मचाया तो डर के मारे नेता ने गाड़ी रोक दी, जिसके बाद छात्रा नीचे उतरकर तेजी से भाग खड़ी हुई. कुछ दूर जाने के बाद छात्रा ने मोबाइल फोन के जरिए अपने परिजनों को पूरा घटनाक्रम बताया. इसके बाद नाबालिग छात्रा के परिजन मामले की शिकायत करने के लिए सिविल लाइन थाने पहुंचे. वहां पर प्रारंभिक जांच के बाद आरोपी कल्याण सिंह के खिलाफ छेड़छाड़ की धारा 354, 354 (क) (1) (i) एवं लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012, 7/8 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया.

पुलिस कर रही है मामले की जांच

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक केस दर्ज करने के बाद आरोपी की तलाश शुरू की. कुछ घंटे बाद पुलिस ने आरोपी कल्याण सिंह को अरेस्ट कर लिया. जिसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया. पुलिस अब मामले की जांच करने में जुटी हुई है.

NEWS SOURCE : zeenews

accused arrested Case registered against BJP Mandal President faridabadnews faridabadnews24 molesting a student on the pretext of giving lift in the car!
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

काम दिलाने के बहाने लाया था दिल्ली, 17 साल तक आदिवासी लड़की से शारीरिक शोषण, कई बार रेप और जबरन गर्भपात

April 30, 2026

लड़की का रिश्ता टूटा, भांजे ने बनाया नहाते समय वीडियो, फिर दिखाकर कई बार करता रहा युवती का रेप

April 27, 2026

दिल्‍ली: IRS अफसर की बेटी से घर में घुसकर रेप, USB केबल से घोंटा गला, मौत

April 22, 2026

Comments are closed.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.