हरियाणा में कोरोना के मरीजों की बढ़ती संख्या के कारण सरकार ने कई एहतियाती कदम उठाए हैं। इस प्रकार गृह मंत्री अनिल विज के आदेशों पर गृह विभाग ने यह फैंसला लिया है कि कोरोना के दौरान सप्ताह में हरियाणा पुलिस के हर कर्मचारी को एक अवकाश मिलेगा। ताकि कोई पुलिस कर्मचारी तनाव या डिप्रेशन में न आएं। बता दें कि पिछले दिनों हुई कुछ घंटनाएं जिसको लेकर गृह विभाग ने ये आदेश जारी किए है।
