Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » फरीदाबाद में पत्नी को पेट में चाकू मारकर भागा पति, सेक्स से मना करना पड़ा भारी, जानिए पूरा मामला

फरीदाबाद में पत्नी को पेट में चाकू मारकर भागा पति, सेक्स से मना करना पड़ा भारी, जानिए पूरा मामला

faridabadnews24By faridabadnews24November 27, 2023No Comments2 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

दिल्ली से सटे ओल्ड फरीदाबाद में सेक्स के लिए मना करने पर एक बेरहम पति ने अपनी पत्नी पर कथित रूप से चाकू जैसी चीज से हमला कर दिया। घटना के बाद आरोपी पत्नी को लहूलुहान हालात में ही छोड़ कर फरार हो गया।महिला का पति एक पेट्रोल पंप पर सेल्समैन का काम करता है और शराब पीने का आदी है। वह अक्सर शराब के नशे में अक्सर उसके साथ मारपीट करता था।

इसके चलते वह पति से अलग रह रही थी। पुलिस ने रविवार को इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने बाद में पड़ोसियों की मदद से घायल महिला को बादशाह खान जिला सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पीड़िता के बयान के आधार पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी पति की तलाश कर रही है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 32 वर्षीय पीड़िता की शादी 2011 में बुलंदशहर के राजबीर सिंह से हुई थी और शादी के बाद वह पति के साथ ओल्ड फरीदाबाद में किराए के मकान में रहने लगी। पीड़िता के बयान के मुताबिक, राजबीर ने चार साल पहले उसे शराब के नशे में मारपीट कर बुरी तरह घायल कर दिया था, जिसके बाद से अदालत में उनका तलाक का केस चल रहा है। अदालत में मामला लंबित होने के बावजूद महिला का पति अपने 10 और 11 साल के बच्चों से मिलने के लिए उसके घर आया करता है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि शनिवार देर रात राजबीर घर आया और उस पर अदालत में यह बयान देने के लिए दबाव बनाने लगा कि मुकदमे की 29 नवंबर को होने वाली सुनवाई के दौरान वह अदालत में कह दे कि वे अपनी गलतियों को भुलाकर एक साथ रहेंगे, जिस पर उसने सहमति जता दी।

पीड़िता ने बताया कि इसके बाद राजबीर ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की। इस पर उसने कहा कि 29 नवंबर को अदालत का फैसला होने के बाद वह फिर से पति-पत्नी की तरह रहेंगे और इससे पहले उसने शारीरिक संबंध बनाने से इनकार कर दिया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि इसी बात से खफा होकर राजबीर ने पहले तो उसे चार पांच थप्पड़ मारे और फिर किसी नुकीली चीज से उसके पेट पर वार किया और मौके से फरार हो गया। 

NEWS SOURCE : livehindustan

faridabadnews faridabadnews24 in Faridabad know the whole matter refusing to have sex was difficult the husband stabbed his wife in the stomach and ran away
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

फरीदाबाद में गांव मोहला के पास नाले में नग्न अवस्था में मिली महिला की बॉडी, इलाके में सनसनी फैल गई

April 17, 2026

फरीदाबाद में स्मार्ट ई-बीट सिस्टम से होगी पल-पल की ट्रैकिंग, अब ड्यूटी में लापरवाही नहीं कर पाएंगे पुलिसवाले!

April 17, 2026

पहले नाबालिग लड़की को किया किडनैप, फिर आरोपी ने जबरन बदलवाया धर्म!, लव जिहाद का खौफनाक मामला

April 17, 2026

Comments are closed.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.