Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » Delhi: NCB टीम ने काटे 70 दुकानदारों के चालान, स्कूलों के पास तंबाकू उत्पाद की बिक्री करने पर सील होगी दुकान

Delhi: NCB टीम ने काटे 70 दुकानदारों के चालान, स्कूलों के पास तंबाकू उत्पाद की बिक्री करने पर सील होगी दुकान

faridabadnews24By faridabadnews24December 1, 2023No Comments4 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

नई दिल्ली। क्राइम ब्रांच ने नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के साथ दिल्ली के अलग-अलग 100 इलाके में छापेमारी की। इनमें से 31 टीमों ने दिल्ली के स्कूलों के आसपास पान/बीड़ी/सिगरेट की बिक्री करने वाले 70 दुकानदारों के चालान काटे। आने वाले दिनों में इन दुकानों, खोखों को सील भी किया जा सकता है। दुकानों को सील करने के लिए प्रस्ताव भेज दिया गया है।

इस छापेमारी से ऐसे दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा। क्राइम ब्रांच विशेष आयुक्त रवींद्र सिंह यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा परिकल्पित दृष्टिकोण को पूरा करने के लिए भारत सरकार नशे के खिलाफ ‘जीरो टालरेंस’ की नीति पर सख्ती से काम कर रही है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बार-बार नशीली दवाओं के खतरे को जड़ से खत्म करने के अपने संकल्प को व्यक्त किया है। साथ ही नशीली दवाओं के तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के अपने दृढ़ संकल्प पर लगातार जोर दिया है।

उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना के मार्गदर्शन और पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा के नेतृत्व में दिल्ली पुलिस द्वारा इस ओर लगातार काम किया जा रहा है। ऑपरेशन कवच 4.0 के तहत सबसे पहले शैक्षणिक संस्थानों के पास नशीले पदार्थों की तस्करी और वितरण में शामिल लोगों की पहचान की गई। इसके बाद 100 जगह पर छापेमारी की गई। इनमें से 31 टीमों ने दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में जाकर सरकारी स्कूलों के पास सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद बेचने वाले 70 दुकानदारों के चालान काटे। ऐसे लोगों की दुकानों को सील करने के लिए प्रस्ताव भी भेजा गया है। साथ अब दुकान पर सिगरेट, तंबाकू, गुटखा न बेचने के लिए चेतावनी दी है।

दुकानें सील होने पर पड़ेगा असर

पुलिस अधिकारी ने बताया कि तंबाकू उत्पाद अधिनियम के तहत स्कूलों के 100 मीटर दायरे में तंबाकू उत्पाद बेचने वालों के चालान मात्र 200 रुपये का काटा जाता है। जिसे ऐसे दुकानदार भर देते हैं। यदि इनकी गिरफ्तारी भी की जाती है तो थाने से ही उनको जमानत मिल जाती है। तंबाकू विक्रेताओं पर असर तब पड़ेगा जब उनकी दुकानों को सील कर दिया जाएगा। उन्हें रोजी रोटी खत्म होने का डर बन जाएगा और वे स्कूल के पास गुटखा, तंबाकू और सिगरेट नहीं बेचेंगे।

देश में पहली बार इस तरह की कार्रवाई की गई

पुलिस अधिकारी ने बताया कि देश में पहली बार इस तरह का आपरेशन चलाकर दिल्ली में 70 विक्रेताओं के चालान काटे गए। पुलिस आयुक्त के निर्देश पर गुप्त तरीके से कार्रवाई की गई। इस तरह के प्रयास से बच्चों को नशे से दूर रखा जा सकता है। क्योंकि बच्चे वहीं से नशे की शुरुआत करते हैं, जहां उन्हें आसानी से नशा उपलब्ध हो सकता है।

इन स्कूलों के पास बिकते पाए गए तंबाकू उत्पाद

क्राइम ब्रांच ने दिल्ली के सरकारी स्कूलों के पास तंबाकू उत्पाद बेच रहे दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की। यह कार्रवाई कल्याणपुरी, त्रिलोकपुरी, शकरपुर, विनोद नगर, शिवपुरी, यमुना विहार, ब्रह्मपुरी, बुराड़ी, शालामार गांव, शकूरपुर, त्रिनगर, मंगोलपुरी, सुल्तानपुरी, सावदा, रिठाला, रोहिणी, विकासपुरी, उत्तम नगर, जनकपुरी, द्वारका, मालवीय नगर, हरी नगर आदि इलाकों में हुई।

  • 70 दुकानदारों के काटे चालान, अब इन दुकानों को सील करने का हो रहा प्रयास
  • स्कूलों के पास बिकते पाए गए तंबाकू से बने उत्पाद सिगरेट, गुटखा और बीड़ी
  • 31 टीमों ने राजधानी में एक साथ की कार्रवाई, चेतावनी भी दी

बच्चों को स्कूलों से ही संरक्षित करने की है आवश्यकता

पुलिस अधिकारी ने बताया कि स्कूल परिसर के आसपास तंबाकू उत्पाद यानी पान/सिगरेट/बीड़ी/गुटका बेचने वाले पनवाड़ी/खोखा विक्रेता स्कूल जाने वाले बच्चों को बीड़ी/गुटका आदि के सेवन के लिए आकर्षित करते हैं। इसी से नशे की तल की शुरुआत होती है। छोटे बच्चे और कॉलेज जाने वाले छात्र शुरू में सिगरेट/बीड़ी/गुटका आदि का सेवन करते हैं और बाद में घातक नशीले पदार्थों के साथ-साथ सिंथेटिक दवाओं के जाल में फंस जाते हैं।ऐसे में स्कूलों के 100 मीटर के दायरे में तंबाकू उत्पाद बिक्री करने वालों के खिलाफ सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम (कोटपा) के तहत कार्रवाई की जाती है। जरूरत है कि बच्चों और युवाओं को स्कूलों में शुरू से ही प्रथम स्तर पर जागरूक किया जाए।

NEWS SOURCE : jagran

Delhi: NCB team issued challans to 70 shopkeepers faridabadnews2 faridabadnews24 shops will be sealed for selling tobacco products near schools.
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

काम दिलाने के बहाने लाया था दिल्ली, 17 साल तक आदिवासी लड़की से शारीरिक शोषण, कई बार रेप और जबरन गर्भपात

April 30, 2026

दिल्‍ली: IRS अफसर की बेटी से घर में घुसकर रेप, USB केबल से घोंटा गला, मौत

April 22, 2026

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

Comments are closed.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.