
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हर दिन ना जाने कितने ही वीडियो वायरल होते हैं। एक तरफ जहां लोग अपने टैलेंट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हैं तो वहीं दूसरी तरफ लड़कियां डांस का वीडियो बनाकर पोस्ट करती हैं। ऐसा पहली बार नहीं है कि सोशल मीडिया पर किसी ने डांस का वीडियो पोस्ट किया है। मगर आपने अभी तक दिल्ली मेट्रो में ही ऐसा नजारा देखा होगा। अब भारतीय रेल की भी बारी आ गई है जहां लड़कियां डांस का वीडियो बनाने लग गई हैं।
40 माफियाओं की पुलिस खोलेगी फाइल, लिस्ट में इन क्रिमिनल्स के नाम, अब अपराधियों की आएगी शामत
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
इंस्टाग्राम पर आजकल एक वीडियो काफी धूम मचाए हुए है। वीडियो में लड़कियों का एक ग्रुप आपको नजर आएगा। यह लड़कियां अक्षय कुमार की फिल्म ‘तीस मार खां’ के फेमस गाने ‘शीला की जवानी’ पर डांस करती हुई नजर आ रही हैं। इस दौरान ट्रेन में कोई और नजर नहीं आ रहा है। वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर खूब वायरल हो रहा है। हर कोई इस वीडियो को अपने दोस्तों के साथ शेयर कर रहा है।
ट्रेनिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हुआ ट्रेनर एयरक्राफ्ट, विमान हादसे में दो पायलट की मौत: IAF Plane Crash
यहां देखिए वायरल वीडियो
लोगों का ऐसा रहा रिएक्शन
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर bomb_fire_india नाम के पेज ने शेयर किया है। वीडियो के साथ ‘ट्रेंडिंग’ लिखा गया है। वीडियो देखने के बाद लोगों का गूस्सा फूट गया और अलग-अलग तरीके से लड़कियों को ट्रॉल करने लगे। एक यूजर ने लिखा- ये लड़कियां एक दिन मेरे हाथों से पिट जाएंगी। दूसरे यूजर ने लिखा- इनके माता-पिता को इन्हें कंट्रोल करना चाहिए। एक और यूजर ने लिखा- ट्रेन में छपरियों की संख्या बढ़ती जा रही है।
NEWS SOURCE : indiatv
