Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » 40 माफियाओं की पुलिस खोलेगी फाइल, लिस्ट में इन क्रिमिनल्स के नाम, अब अपराधियों की आएगी शामत

40 माफियाओं की पुलिस खोलेगी फाइल, लिस्ट में इन क्रिमिनल्स के नाम, अब अपराधियों की आएगी शामत

faridabadnews24By faridabadnews24December 5, 2023No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

अलग-अलग तरह के अपराध कर कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने वाले माफिया पर गाजियाबाद पुलिस शिकंजा कसेगी। इसके तहत 40 माफिया को चिह्नित कर उनकी हिस्ट्रीशीट खोलने का फैसला लिया गया है। इस संबंध में पुलिस आयुक्त ने तीनों जोन के डीसीपी को निर्देश दिए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिला विरुद्ध अपराध, लूट, हत्या, डकैती और चोरी के अपराधी जमानत पर जेल से छूटकर फिर से अपराध करने लगते हैं। ऐसे में तमाम निरोधात्मक कार्रवाई कर पुलिस उन पर शिकंजा कसती है। अपराधियों की निगरानी के लिए उनकी हिस्ट्रीशीट खोली जाती है। इसी क्रम में गाजियाबाद पुलिस ने माफिया की हिस्ट्रीशीट खोलने का फैसला लिया है। इन माफिया में अलग-अलग तरह के अपराध करने वाले माफिया शामिल किए गए हैं। पहले चरण में चिह्नित किए गए 116 माफियाओं में से 40 की हिस्ट्रीशीट खोली जाएगी।

अपराध में ये हैं शामिल

सिटी जोन में कैला भट्ठा निवासी आरिफ, रघुनाथपुर विजयनगर निवासी गौरव राणा, रजापुर कविनगर निवासी मनीष उर्फ मंगल, ट्रांस हिंडन जोन में डीएलएफ कॉलोनी साहिबाबाद निवासी शहनवाज, विवेक विहार शादहरा निवासी किशनलाल भूटानी और ग्रामीण जोन में भोजपुर के कलछीना निवासी शाहबुल उर्फ पिंटू, निठौरा लोनी निवासी अनिल उर्फ यतेंद्र उर्फ पैंदा, सीकरी कला मोदीनगर निवासी सप्पू गुर्जर, कुन्हैड़ा निवाड़ी निवासी कृष्णपाल यादव, जमालपुरा लोनी निवासी नदीम, आदर्श नगर मोदीनगर निवासी जाहिद उर्फ मोटा, बैहटा हाजीपुर लोनी बॉर्डर निवासी संजय धामा, गांव तोड़ी भोजपुर निवासी कल्लन उर्फ हसमत।

इन भूमाफियाओं पर नजर

सिटी जोन में गौतमुद्धनगर के गांव पतवाड़ी निवासी जितेंद्र, कृष्णा नगर सिहानी गेट निवासी अजीत चौधरी, बुलंदशहर के तिल की मंढैया निवासी वीर कपूर, कविनगर निवासी लोन माफिया लक्ष्य तंवर, रघुनाथपुरी विजयनगर निवासी प्रदीप राणा, सफदरजंग एनक्लेव नई दिल्ली निवासी अरूण कुमार और उसका बेटा गोल्डी, राजनगर एक्सटेंशन निवासी नीरज गोस्वामी, गौतमबुद्धनगर की पंशील कॉलोनी निवासी मुकेश कुमर, नंदग्राम निवासी ओम सिंह त्यागी और रईसपुर मधुबन बापूधाम निवासी जितेंद्र चौधरी।

ट्रांस हिंडन जोन में रामप्रस्थ कॉलोनी लिंक रोड निवासी रेड एप्पल बिल्डर्स प्रतीक जैन, अक्षय जैन, विजयंत जैन के अलावा दक्षिणपुरी दिल्ली निवासी चंद्रपाल पार्चा और रामप्रस्थ कॉलोनी निवासी धनपाल सिंह। ग्रामीण जोन में कंचन पार्क लोनी निवैासी शंकर, सादुल्लापुर लोनी निवासी अमरपाल, पावी सादकपुर निवासी महबूब, बेगमाबाद मोदीनगर निवासी ईसू उर्फ अंकुर नेहरा, डासना निवासी आदिल उर्फ जुबी, रोरी मोदीनगर निवासी कालीचरण, डासना निवासी उस्मान चौधरी तथा रेल विहार कॉलोनी लोनी निवासी यशपाल तोमर।

शराब तस्कर और पशुवध के आरोपी भी शामिल

पुलिस ने शराब तस्करी और पशुवध की घटनाओं में शामिल रहने वाले तीन माफिया को भी हिस्ट्रीशीटर बनाने के लिए चिह्नित किया है। शराब माफिया में सिटी जोन के न्यू कोटगांव निवासी जितेंद्र उर्फ पूरन सिंह और ग्रामीण जोन के भूपेंद्रपुरी मोदीनगर निवासी नरेश शामिल हैं। इसके अलावा ग्रामीण जोन के गांव नाहल मसूरी निवासी गो तस्कर फिरोज उर्फ मच्छड़ की हिस्ट्रीशीट भी खुलेगी। पुलिस आयुक्त अजय कुमार मिश्र ने कहा, ‘पेशेवर और गिरोहबंद अपराधियों पर पुलिस लगातार शिकंजा कस रही है। इसी क्रम में 40 माफिया की हिस्ट्रीशीट खोलने का फैसला लिया गया है। इनमें अपराध माफिया, भूमाफिया, पशुवध माफिया और शराब माफिया शामिल हैं।’

NEWS SOURCE : livehindustan

faridabadnews faridabadnews24 names of these criminals will be in the list now the criminals will be destroyed. Police will open the file of 40 mafias
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.