Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » ये हो सकते हैं कारण, क्या शादी से बार-बार इनकार कर रहे हैं आपके बच्चे?

ये हो सकते हैं कारण, क्या शादी से बार-बार इनकार कर रहे हैं आपके बच्चे?

faridabadnews24By faridabadnews24December 7, 2023No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

पहले के वक्त में शादी के बंधन में लोग परिवार की मर्जी से बांध दिए जाते थे। एक वक्त ऐसा भी था जब बिना देखे ही शादी करा दी जाती थी, क्योंकि मां-बाप ने लड़के और लड़की को पसंद किया होता था। पहले के माता-पिता की तरह जाहिर तौर पर, आज भी परेंट को बच्चों की उम्र बढ़ते ही शादी की फिक्र होने लगती है। लेकिन, बच्चों को शादी के लिए एक बार में मनाना बहुत ही मुश्किल होता है। बच्चे शादी के नाम से ही चिढ़ने लग जाते हैं।

हर माता-पिता चाहते हैं, कि उनके बच्चे वक्त पर शादी करके सेटल हो जाएं। ऐसे शादी को लेकर बच्चों का बार-बार न सुनना माता-पिता के लिए बहुत परेशानी भरा होता है। इसके पीछे कुछ खास कारण हो सकते हैं। आइए समझने की कोशिश करते हैं कि आखिर क्यों आपके बच्चे शादी से लगातार इनकार कर रहे हैं।

अपनी आजादी खोने का डर

आजकल की यंग जनरेशन कॉलेज के बाद घर से बाहर निकल जाती है। जहां उन्हें आजादी से जीने को मौका मिलता है और उनकी लाइफस्टाइल में भी बदलाव आने लगता है। ऐसे में शादी की बात से उन्हें अपनी आजादी खोने का डर बना रहता है, किसी की रोक-टोक और जीवन में किसी और के आने से बदलाव के लिए हर कोई तैयार नहीं होता है।

पुराना रिलेशनशिप

आजकल की जनरेशन का शादी से भागने का एक और कारण उनकी पुराने रिलेशन से मिला खराब अनुभव भी हो सकता है। लोग शादी से पहले अगर किसी के साथ टॉक्सिक रिलेशनशिप में होते हैं, तो उनका मन शादी को लेकर पहले से ही खराब हो जाता है और वे किसी के भी साथ घर बसाने से कतराने लगते हैं। ऐसा भी हो सकता है कि वह पहले किसी के साथ बहुत ज्यादा सीरियस रिलेशन में रहे हो और वे उसे भूला नहीं पा रहे हों।

दूसरों के क्लेश देखकर मन में डर

कई बार ऐसा होता है कि हम मन में दूसरों के खराब रिलेशन से अपने जीवन को जोड़ने लगते हैं या फिर अगर घर में ही अपने माता-पिता को लंबे वक्त तक लड़ते झगड़ते देखते हैं, तो बच्चों का मन शादी के नाम से ही उब जाता है। ऐसा भी हो सकता है कि बच्चों के साथ के दोस्त जिनकी शादी हो चुकी है, उनकी मैरिड लाइफ खराब चल रही है, तो उन्हें भी यही लगने लगता है कि शादी करके कोई फायदा नहीं है।

NEWS SOURCE : jagran

are your children repeatedly refusing marriage? faridabadnews faridabadnews24 These could be the reasons
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

चोटों के निशान दिखाकर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, जानलेवा हमले में टाइगर श्रॉफ सच में हुए थे घायल

October 22, 2026

SP ने SHO को कर दिया सस्पेंड, UP पुलिस के ऑफिशियल WhatsApp ग्रुप में शेयर किया अश्लील वीडियो

October 22, 2026

पूछताछ में सता रही इंस्टाग्राम फॉलोअर्स की चिंता, श्रद्धा दुबे का 6 लाख वाला बैंक अकाउंट फ्रीज, 4 मोबाइल बरामद

October 22, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.