
SPO Recruitment 2023: रोहतक जिले में विशेष पुलिस अधिकारी यानी SPO के 43 पदों पर भर्ती का नोटिस जारी किया गया है। विशेष पुलिस अधिकारी के पद पर भर्ती 14 दिसंबर से 18 दिसंबर तक होगी। पुलिस लाइन में सुबह 9:00 बजे से शाम 5 बजे तक भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए निर्धारित नियम व शर्तें पूरी करने वाले आवेदक को मूल दस्तावेज लेकर मौके पर पहुंचना होगा।
यह भर्ती 1 वर्ष की अवधि के लिए होगी। बाद में इस भर्ती के समय को बढ़ाया या घटाया भी जा सकता है।हरियाणा राज्य सुरक्षा बल में हटाए गए भूतपूर्व सिपाहियों व सेवानिवृत सैनिक जिनकी आयु 25 से 50 वर्ष के बीच है 12वीं पास योग्यता रखते हैं वह इस भर्ती के लिए अपने सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ जा सकते हैं। इस सहायक बल के सदस्यों व सेवानिवृत सैनिकों को उनके गृह पुलिस थानों में तैनात नहीं किया जाएगा लेकिन उनके निवास स्थान के नजदीक जो थाने है उन्हें उसमें तैनात किया जाएगा। आवश्यकता होने पर इन्हें हरियाणा के किसी राज्य में भी तैनात किया जा सकता है।
पुजारी हत्याकांड के तथ्यों से पुलिस भी हैरान, जीभ निकाली, प्राइवेट पार्ट काटा, चेहरे पर तेजाब डाला
भर्ती होने पर मिलने वाला आवश्यक सामान
भर्ती के समय सैनिक को दो जोड़ी वर्दी, एक जोड़ी जूते और अन्य आवश्यक वर्दी से संबंधित वस्तुओं के लिए ₹3000 केवल एक बार दिए जाएंगे। जब सरकारी दौरे पर होंगे तो उसके लिए 150 रुपए प्रति दिन यात्रा भत्ता दैनिक भत्ता दिया जाएगा। अचानक अवकाश जो हरियाणा सिपाहियों के लिए लागू है यह अवकाश उन सैनिकों को भी दिया जाएगा।
आवेदक के लिए अनिवार्य शर्तें
इस भर्ती के लिए आवेदक को हरियाणा राज्य का निवासी होना अनिवार्य है। आवेदक को हटाए जाने का प्रमाण पत्र व सेवानिवृत सैनिक सेवा द्वारा जारी किया गया सेवा निवृत प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है। आवेदक को अनुशासनहीनता की स्थिति में पुलिस अधीक्षक या पुलिस उपायुक्त द्वारा बिना किसी नोटिस के उसकी सेवा निर्वस्त्र की जा सकता है पात्र उम्मीदवारों को साक्षात्कार व फिजिकल टेस्ट के समय अपने मूल प्रमाण पत्र व उनकी फोटो कॉपी, 4 पासपोर्ट साइज फोटो ले कर आना ज़रूरी है।
NEWS SOURCE : chopaltv
