
कंगना रनौत ने अपने लेटेस्ट ट्वीट से संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म एनिमल पर निशाना साधा है। उन्होंने नाम न लेकर इशारों में बात कही है। साथ ही ऐसी फिल्में चलने के लिए दर्शकों को भी दोषी ठहराया है। कंगना ने लिखा है कि उन्हें लगता है कि मूवीज में फिर से महिलाओं को नीचा दिखाने का चलन लौट आया है। कंगना ने अपने ट्वीट में सलमान खान, अक्षय कुमार और रणबीर कपूर के साथ काम न करने की वजह भी लिखी है।
पहले मिलते थे बड़े मर्दों के साथ रोल
कंगना रनौत ने अपने ट्वीट में लिखा है, फिल्मों का लेटेस्ट ट्रेंड गिरकर बस इतना रह गया है कि महिलाएं शो पीस बनकर रह गई हैं, हिंसा और अपमान के साथ उनकी मर्यादा और कपड़े उतारे जा रहे हैं जो कि डराने वाला है। इससे मुझे उस वक्त की याद आती है जब मैंने फिल्मों में एंट्री ली थी। उस वक्त उम्रदराज मर्दों के साथ वल्गर आइटम नंबर्स, घटिया और मूर्खों वाले रोल्स बहुत कॉमन थे।
बड़े प्रोडक्शन हाउस के खिलाफ गई
कंगना आगे लिखती हैं, कई साल बाद तनख्वाह में समानता के लिए झगड़ककर, गैंगस्टर, वो लम्हे, फैशन, क्वीन, तनु वेड्स मनु, मणिकर्णिका. थलाइवी, तेजस जैसी फीमेल लीड फिल्मों को बढ़ावा देकर मैंने कई लोगों को नाराज कर दिया। मैं बड़े प्रोडक्शन हाउसेज जैसे वाईआरएफ और धर्मा के खिलाफ गई।
दर्शकों की भी गलती
कई बड़े हीरोज जैसे अक्षय कुमार, सलमान खान, रणबीर कपूर को न कहा। इसलिए नहीं कि मेरी इनसे पर्सनल लड़ाई थी। सबकुछ महिला सशक्तिकरण के लिए और आज फिल्मों में महिलाओं की स्थिति देखकर दिल बैठ जाता है… क्या दोष सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री का है? फिल्मों में महिलाओं के पतन में दर्शकों की कोई भागीदारी नहीं है? कंगना का ट्वीट
NEWS SOURCE : livehindustan
