Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » ये होंगे उम्मीदवार, हरियाणा के 60 हजार युवाओं को मिलेगा रोजगार

ये होंगे उम्मीदवार, हरियाणा के 60 हजार युवाओं को मिलेगा रोजगार

faridabadnews24By faridabadnews24January 13, 2024No Comments4 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

1.80 लाख रूपए से कम आय वाले परिवारों के लगभग 60,000 युवाओं को जल्द ही मिलेगा रोजग़ार हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने राज्य स्तरीय विवेकानन्द युवा महासम्मेलन में ‘मिशन 60,000’ की करी शुरूआतसाथ ही ग्रुप सी और डी के 60,000 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया आगामी कुछ माह में  होगी पूरीप्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक मंच पर बढ़ाया भारत का गौरव और सम्मान – मनोहर लाल

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ‘मिशन 60000’ की घोषणा करते हुए कहा कि आगामी समय में 1.80 लाख रुपये से कम वार्षिक आय वाले परिवारों के 60,000 युवाओं को  रोजगार के अवसर प्रदान किये जायेंगे । इसके अलावा, 60,000 ग्रुप सी और डी पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया आगामी  कुछ माह में पूरी होगी।मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आज कुरूक्षेत्र में स्वामी विवेकानन्द की जयंती के अवसर पर राज्य स्तरीय विवेकानन्द युवा महासम्मेलन को सम्बोधित करते हुए यह घोषणा की।मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘मिशन 60,000’ के तहत, प्रदेश सरकार 1.80 लाख रुपये से कम वार्षिक आय वाले परिवारों के 7,500 युवाओं को ‘वन मित्र’ बनाएगी।
 हरियाणा की ताजा खबरों के लिए WhatsApp Group 👇🏻 https://chat.whatsapp.com/DMWZgddk4OA3yeJYaaiUqd

इसके अलावा, एचकेआरएन के माध्यम से 15,000 संविदा कर्मचारियों की भर्ती की जाएगी, औद्योगिक प्रतिष्ठानों के लिए 10,000 युवाओं को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा, सीएससी के लिए 7,500 ‘ई-सेवा मित्र’ नियुक्त किए जाएंगे और विदेशी सहयोग विभाग के माध्यम से 5,000 ऐसे युवाओं को विदेश में रोजगार की सुविधा प्रदान की जाएगी।

उन्होंने सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा/डिग्री वाले 15,000 युवाओं को प्रशिक्षित करने और उन्हें ठेकेदार बनने के लिए सशक्त बनाने की भी घोषणा की। सरकार इन व्यक्तियों को बिना किसी संपाश्र्विक की आवश्यकता के एक वर्ष के लिए 3 लाख रुपये का ऋण देगी।

इस कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षित युवाओं को 25 लाख रुपये तक के कार्यों के लिए कोई  गारंटी नहीं देनी होगी। बल्कि यह गारंटी सरकार देगी। उन्होंने  कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य ऐसे गरीब परिवारों की  वार्षिक आय को बढ़ाना है, जिससे वे गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) सीमा को पार करने में सक्षम हो सकें।
 हरियाणा की ताजा खबरों के लिए WhatsApp Group 👇🏻 https://chat.whatsapp.com/DMWZgddk4OA3yeJYaaiUqd

मुख्यमंत्री ने स्वामी विवेकानन्द को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि अभी ग्रुप सी और डी के सीईटी परीक्षा परिणाम प्रोसेस में  हैं। ग्रुप डी के लिए, लगभग 3.25 लाख उम्मीदवारों ने सीईटी परीक्षा में भाग लिया और परिणाम आज शाम तक घोषित होने की उम्मीद है। हम ऐसी नौकरियों के पत्र अगले 15 दिनों के भीतर 13,500 उम्मीदवारों को दे देंगे।

इसके अलावा, ग्रुप सी के लिए भर्ती प्रक्रिया सक्रिय रूप से चल रही है। हमारा लक्ष्य अगले कुछ माह के भीतर ग्रुप सी और डी दोनों के लिए लगभग 60,000 नौकरियां प्रदान करना है। इसके साथ ही वर्तमान सरकार ने अब तक 1.70  लाख सरकारी नौकरियाँ देकर कीर्तिमान स्थापित किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक मंच पर बढ़ाया भारत का गौरव और सम्मान मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस प्रकार स्वामी विवेकानन्द ने 19वीं सदी में देशवासियों में स्वाभिमान और गौरव की लौ जलाई, उसी प्रकार 21वीं सदी में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक मंच पर भारत का गौरव और सम्मान बढ़ाया है।

आजादी के बाद किसी ने भी विश्व स्तर पर भारत को इतना प्रमुख स्थान दिलाने की दिशा में काम नहीं किया। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के  समर्पित प्रयासों से आज भारत विश्व की 5वीं आर्थिक शक्ति बना है। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानन्द का जीवन सभी के लिए प्रेरणादायी है। 1893 में, उन्होंने शिकागो में विश्व धर्म परिषद्  में भारत के प्रतिनिधि के रूप में देश का दृष्टिकोण प्रस्तुत किया जहाँ हमारे देश को उनके महान आधयात्मिक  प्रतिनिधित्व के लिए विश्व मंच पर सम्मान और मान्यता मिली।

इस अवसर पर सांसद एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री  नायब सिंह सैनी ने भी अपने विचार व्यक्त किये।

इससे पहले मुख्यमंत्री ने सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के सरस्वती वाटिका विकास कार्य का भी शिलान्यास किया।  इस प्रोजेक्ट पर तीन चरणों में 3.68 करोड़ रुपये खर्च किये जायेंगे। इस अवसर पर सांसद श्री संजय भाटिया, मुद्रण एवं लेखन सामग्री मंत्री सरदार संदीप सिंह, विधायक श्री सुभाष सुधा, सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग के महानिदेशक श्री मनदीप सिंह बराड़, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार श्री बी.बी. भारती और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

NEWS SOURCE : chopaltv

60 thousand youth of Haryana will get employment faridabadnews faridabadnews24 These will be the candidates
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

कहानी पढ़ भावुक हुए लोग, 500 जगह भेजा रिज्यूमे, कहीं नहीं मिला जवाब, अब Rapido चला रहा कंप्यूटर साइंस ग्रेजुएट

July 5, 2026

10 लाख से 33 लाख तक की निःशुल्क बीमा योजनाओं के नए नियम लागू, पत्रकारों के लिए MBW का सुरक्षा कवच

June 17, 2026

रेप के बाद हत्या की आशंका, गुरुग्राम में महिला की नंगी लाश मिलने से सनसनी

June 15, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.