
आपकी दादी, नानी, मम्मी और यहां तक कि आपके अपने वॉर्डरोब में भी एक कार्डिगन तो होगा ही। दादी और मम्मी तो इसे आज भी उतने ही चाव से पहनती हैं, लेकिन जब आपको स्टार्इंलग करनी हो तो शायद आप कार्डिगन को किनारे करके कोट या जैकेट को ही अपनाती होंगी। पर, सही स्टाइलिंग से आप कार्डिगन में भी लाजवाब नजर आ सकती हैं। आपको बस कार्डिगन पहनने का सही तरीका आना चाहिए।
कितने तरह के होते हैं कार्डिगन?
क्रॉप कार्डिगन: यह क्रॉप टॉप की तरह छोटे होते हैं और श्रग की तरह ही नजर आते हैं। इस तरह के कार्डिगन आप तब पहन सकती हैं, जब शॉल न डालना चाहें।
लॉन्ग कार्डिगन: इस तरह के कार्डिगन जांघ तक या घुटनों से नीचे तक होते हैं। ये आपको ज्यादा गरमाहट देने के साथ ही आपके मैक्सी ड्रेस को स्टाइलिस्ट लुक देते हैं।
हुडेड कार्डिगन : इस तरह के कार्डिगन आपके आउटफिट में एक अतिरिक्त लेयर की तरह काम करते हैं।
वी नेक कार्डिगन : इस तरह के कार्डिगन में वी नेक होता है जो अक्सर गहरा होता है। कैजुअल से लेकर फॉर्मल लुक तक इस तरह के कार्डिगन आपके काफी काम आ सकते हैं।
साड़ी पर कार्डिगन
फैशन इंफ्लूएंसर निकिता पटेल कहती हैं कि साड़ी पर साड़ी के रंग से मेल खाता कार्डिगन पहनना सबसे अच्छा रहता है। इसमें ध्यान रखने वाली बात यह भी है कि अगर साड़ी में काम ज्यादा है तो कार्डिगन सॉलिड कलर में होना चाहिए, वहीं अगर साड़ी प्लेन है तो आप डिजाइन वाले कार्डिगन पहन सकती हैं। इस तरह से आप साड़ी के साथ कार्डिगन फॉर्मल या कैजुअल किसी भी तरह से पहन सकती हैं। वहीं अगर आप पार्टी वियर कार्डिगन चाहती हैं तो लंबे कार्डिगन चुनें, जो कोट जैसे नजर आते हों। सलवार सूट पहनते समय भी आपको लंबे कार्डिगन चुनने चाहिए।
जींस और कार्डिगन का यूं हो मेल
जींस के साथ कॉन्ट्रास्ट या मोनोटोन में आप सॉलिड कलर का कार्डिगन पहनें। डीप वी नेक वाले कार्डिगन की लेयरिंग शर्ट के साथ करें, जिसके ऊपर आप स्कॉर्फ या ओवरकोट के साथ लुक पूरा करें। ऐसे लुक में कार्डिगन की र्फिंटग अच्छी होनी चाहिए और वह कमर तक लंबी होनी चाहिए।
ऐसे करें स्टाइलिंग
• कार्डिगन को बॉटम के रंग के साथ मैच करें और कॉन्ट्रास्ट में शर्ट या टॉप पहनें।
• ओवर साइज कार्डिगन आपको ओवरकोट जैसा लुक देगा।
• लेर्यंरग करते समय कार्डिगन की कम बटन बंद करें।
• जींस के साथ आप कार्डिगन को टक करके भी पहन सकती हैं।
• डे्रस या कम लेंथ वाली जींस के साथ कार्डिगन और स्नीकर एक रंग में रखें।
• मिनी स्कर्ट या ड्रेस के साथ लॉन्ग बूट पहनें और ओवर साइज कार्डिगन को बेल्ट से लुक दें।
• कार्डिगन का लुक बदलने के लिए आप उसकी बटन हटाकर लेस या रिबन से कार्डिगन को बांध सकती हैं।
• अलहदा लुक के लिए कार्डिगन की स्लीव्स के साथ प्रयोग कर सकती हैं। आप अच्छी र्फिंटग वाले कार्डिगन की ढीली, आगे से चौड़ी या कलाई से चिपकी और बीच में फूली हुई स्लीव्स पहन सकती हैं।
NEWS SOURCE : livehindustan
