Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » तीन मामले नहीं सुलझा पाई पुलिस एक साल बाद भी हत्या के

तीन मामले नहीं सुलझा पाई पुलिस एक साल बाद भी हत्या के

faridabadnews24By faridabadnews24January 28, 2024No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

फरीदाबाद: स्मार्ट सिटी की पुलिस साल-2022-23 में हुई तीन अलग-अलग हत्याओं की गुत्थी अबतक सुलक्षा नहीं पाई है। तीनों ही मामले में करीब 200 किलोमीटर के दायरे में स्थित पुलिस थानों से संपर्क किया गया। वहां दर्ज गुमशुदगी रिपोर्ट की जांच की गई। दो हजार से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए और एक हजार से अधिक लोगों से पूछताछ की गई। बावजूद पुलिस के हाथ खाली हैं। यहां तक कि शवों की पहचान तक नहीं हो पाई है।

गौरतलब है कि 24 नवंबर 2022 को सूरजकुंड-पाली रोड पर अरावली में सूटकेस में बंद एक सिर कटा शव मिला था। मिले शव के हिस्से को पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस को जानकारी मिल की शव किसी युवक का है। शव का हिस्सा मिलने से तीन महीने पहले उसकी हत्या की गई थी। साथ ही शव के टुकड़े-टुकड़े करके फेंका गया था। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी। सूटकेस में मिले सिर कटे शव के हिस्से व उसके पास से मिले कपड़ों की पहचान के लिए पलवल, नोएडा, दिल्ली समेत दिल्ली एनसीआर के अधिकांश क्षेत्रों के 200 से अधिक लोग से पूछताछ की गई। फोटो को सीसीटीएनएस के अलावा सोशल मीडिया भी डाला गया। बावजूद अभी तक शव का पहचान नहीं किया जा सका है। शव की पहचान के लिए सैंपल को डीएनए के लिए भी भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि डीएनए रिपोर्ट आने के बाद ही अब कुछ कहा जा सकेगा।

11 अप्रैल-2023 को बाइपास पर मिला था शव

पुलिस के अनुसार 11 अप्रैल-2023 को बाइपास रोड स्थित सेक्टर-29 में झाड़ियों में एक सूटकेस में बंद मिले शव की भी पहचान नहीं हो सकी है। शव को रस्सी से बांधकर पहले एक प्लास्टिक में पैक किया गया था। इसके बाद उसे सूटकेश में बंदकर फेका गया था। शव 30 से 35 वर्षीय किसी युवक का था। पोस्टमार्टम में सामने आया कि उसकी कनपट्टी में गोली मारकर हत्या की गई थी। पुलिस हत्या का मामला दर्जकर फरीदाबाद, पलवल, दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, बुलंदशहर, सोनीपत, गुरुग्राम आदि 200 किलोमीटर के दायरे में आने वाले थानों में दर्ज गुमशुदा मामले की रिपोर्ट खंगाली। दो सौ से अधिक लोगों से पूछताछ की गई। बावजूद युवक की पहचान नहीं हो सकी है।

यमुना किनारे मिला था महिला का शव

गांव बसंतपुर से गुजर रहे यमुना किनारे स्थित झाड़ियों में सात नवंबर-2023 को पुलिस ने एक महिला का शव बरामद किया था। महिला का शव अर्धनग्न हालत में था। पहचान छिपाने के लिए उसके चेहरे को पत्थर से कुचल दिया गया था। पोस्टमार्टम में उसकी उम्र 30 वर्ष के आसपास थी। पुलिस ने इस मामले में भी दिल्ली के जैतपुर, कालिंदी कुंज, बदरपुर बार्डर, नोएडा आदि थाना की पुलिस से संपर्क कर पहचान करने की कोशिश की गई। अभी तक पुलिस ने महिला की पहचान नहीं की है।

वर्जन-

हमने तीनों मामले में से किसी को बंद नहीं किया है। हत्या के तीनों मामले की जांच की जा रही है। तीनों शवों की पहचान की कोशिश जारी है। अबतक दिल्ली एनसीआर के तमाम थानों से संपर्क किया जा चुका है। जल्द मामलों का खुलासा किया जाएगा।

-अमन यादव, एसीपी क्राइम ब्रांच।

NEWS SOURCE : livehindustan

faridabadnews faridabadnews24 Police could not solve three cases even after a year of murder
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

पलवल में CIA और बदमाशों के बीच मुठभेड़, पंजाब के 4 बदमाश गिरफ्तार

October 11, 2026

फरीदाबाद में वाटर टैंकर ने एक साल के मासूम को कुचला, मातम में बदलीं परिवार की खुशियां

October 11, 2026

बदरपुर बॉर्डर पर वाहनों की सघन जांच, CJP प्रदर्शन को लेकर फरीदाबाद में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, कांग्रेस कार्यकर्ता हाउसअरेस्ट

October 10, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.