
फरीदाबाद: न्यू भूर कॉलोनी मे अटल सेवा केंद्र खोला गया है।तुषार जी ने कहा कि विभिन्न सरकारी योजनाओं व दूसरी अन्य कार्यो के लिए विभागीय कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। अब आपके नज़दीक में ही आनलाइन तरीके से सभी सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। अटल सेवा केंद्र खोले जाने से लोगों को काफी फायदा होगा। इससे उनके कामकाज सरल व सुगम हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार भ्रष्टाचार को दूर करने के लिए पारदर्शी प्रक्रिया अपना रही है। डिजिटल सेवा को बढ़ावा दे रही है, ताकि लोगों को किसी तरह की परेशानियों का सामना न करना पड़े। आनलाइन बिजली बिल, नये राशन कार्ड, डोमिसाइल सर्टिफिकेट, इनकम सर्टिफिकेट, जाति प्रमाण पत्र, परिवार पहचान पत्र बुढ़ापा, विधवा पेंशन, ऑन लाइन फार्म भरने, पासपोर्ट, वोटर कार्ड, पेनकार्ड आदि कार्य यहां हो सकेंगे। इसका संचालन तुषार पंडत द्वारा किया जाएगा।
