
फतेहाबाद : फतेहाबाद जिले में बीते दिन 7 साल का मासूम पतंग उड़ाने के दौरान जलघर की डिग्गी में गिर गया। जिससे उसकी मौत गई। गोताखोरों ने उसका शव करीब 3 घंटे के बाद पानी से बरामद किया। बताया जा रहा है कि बीते दिन ही उसका जन्मदिन था।
यह घटना जिले के गांव मताना की है। घटना के समय उसका छोटा भाई भी पास में खड़ा था। उसने शोर मचाया और परिजनों को सूचना दी। तब पूरा गांव इकट्ठा हो गया। इसके बाद नरवाना से गोताखोर बुलाए गए। उनकी टीम जब डिग्गी के अंदर गई तो 10 मिनट बाद ही बच्चा मिल गया। वहां से निकाल कर उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसक जन्मदिन मनाने की तैयारियां घर पर चल रही थीं। लेकिन, अब खुशियों का माहौल गम में बदल गया है।
NEWS SOURCE : punjabkesari
