
चंडीगढ़: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज रेवाड़ी से प्रदेश की 9750 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इसके साथ ही वह प्रधानमंत्री अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) रेवाड़ी की आधारशिला रखेंगे।
गुरुग्राम मेट्रो रेल परियोजना की रखेंगे आधारशिला
210 एकड़ में बनने वाले देश के इस 22वें एम्स पर लगभग 1650 करोड़ रुपये की लागत आएगी। करीब 5450 करोड़ रुपये की लागत से विकसित होने वाली गुरुग्राम मेट्रो रेल परियोजना की आधारशिला रखेंगे। इस मौके प्रधानमंत्री विकसित भारत और विकसित हरियाणा कार्यक्रम को भी संबोधित करेंगे। रेवाड़ी से ही प्रधानमंत्री शहरी परिवहन, स्वास्थ्य, रेल और पर्यटन क्षेत्र से संबंधित 9750 करोड़ रुपए से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे और आधारशिला रखेंगे।
महाभारत की महाकाव्य कथा को जीवंत करेंगे अनुभव केंद्र
प्रधानमंत्री कुरुक्षेत्र के ज्योतिसर में नवनिर्मित अनुभव केंद्र का उद्घाटन करेंगे। इस अनुभवात्मक संग्रहालय को लगभग 240 करोड़ की लागत से बनाया गया है। 17 एकड़ में फैला है, जिसमें 100,000 वर्ग फुट से अधिक इनडोर जगह है। यह महाभारत की महाकाव्य कथा और गीता की शिक्षाओं को जीवंत करेगा।
9750 करोड़ रुपये की प्रोजेक्ट का करेंगे उद्घाटन- शिलान्यास
1.गुरुग्राम मेट्रो रेल परियोजना की भी आधारशिला रखेंगे मोदी
2.कुरुक्षेत्र के ज्योतिसर में नवनिर्मित ‘अनुभव केंद्र’ का उद्घाटन करेंगे
3.इन रेल परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे पीएम
4.रेवाड़ी-काठुवास रेल लाइन (27.73 किलोमीटर) का दोहरीकरण
5.काठूवास-नारनौल रेल लाइन (24.12 किमी) का दोहरीकरण
6.भिवानी-डोभ भाली रेल लाइन (42.30 किमी) का दोहरीकरण
7. मानहेरू-बवानी खेड़ा रेल लाइन (31.50 किमी) का दोहरीकरण इनका करेंगे समर्पण
8.रोहतक-महम-हांसी रेल लाइन (68 किलोमीटर)
9.रोहतक-महम-हांसी खंड में ट्रेन सेवा
NEWS SOURCE : jagran
