Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, नौकरी का झांसा देकर बेरोजगार लड़कियों को बना रहे शिकार, दो महिलाएं समेत 4 गिरफ्तार

सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, नौकरी का झांसा देकर बेरोजगार लड़कियों को बना रहे शिकार, दो महिलाएं समेत 4 गिरफ्तार

faridabadnews24By faridabadnews24February 22, 2024No Comments6 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

लड़कियों को पश्चिम बंगाल से लाकर सेक्स रैकेट कराने के आरोप में पुलिस ने दो महिलाओं समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। हल्द्वानी में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। छापामारी के दौरान पुलिस ने एक लड़की को भी रेस्क्यू भी किया है, जिसे नौकरी का झांसा देकर हल्द्वानी लाया गया था।

वहीं युवतियों को पश्चिम बंगाल से लाकर देह व्यापार में झोंकने वाली दो महिला आरोपियों को दूसरी बार पकड़ा गया है।जिस मकान में देह व्यापार का धंधा संचालित हो रहा था उसके मालिक पर चालानी कार्रवाई की है।  कोतवाली थानाक्षेत्र के हीरानगर इलाके में स्थित कलावती कॉलोनी में कोतवाली पुलिस ने मंगलवार की दोपहर छापामारी कर देह व्यापार का भंडाफोड़ किया।

पुलिस के मुताबिक कई दिनों से कॉलोनी के लोग लगातार शिकायत कर रहे थे। मामले की जांच कराई गई तो सूचना सही मिली। मंगलवार की दोपहर करीब 12 बजे टीम कॉलोनी पहुंची और वहां स्थित एक मकान में छापामारी की गई। यहां टीम ने दो युवक और दो युवतियों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा।

मौके से पुलिस ने 24 परगना बसंती सोनागाछी पश्चिम बंगाल निवासी तान्या शेख उर्फ प्रियंका मंडल, आसाम के इसाबेल निवासी शरीफा बेगम, पश्चिम बंगाल निवासी सकलेन शेख और काठगोदाम नई बस्ती निवासी फैजल खान को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक महिला आरोपी तान्या शेख और शरीफा बेगम दोनों देह व्यापार का धंधा मिलकर संचालित करतीं हैं।

वहीं सकलेन लड़कियों को झांसे में लेकर धंधे में झोकने का काम करता है। पुलिस ने मौके से पश्चिम बंगाल निवासी एक युवती को भी रेस्क्यू किया है। जो पश्चिम बंगाल की बताई जा रही है। जिसे आरोपी नौकरी का झांसा देकर हल्द्वानी लाए थे। कोतवाल उमेश मलिक ने बताया कि पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बुधवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा।

शादी के नाम पर करता था रेप, महिला कांस्टेबल ने दरोगा की काली करतूत का किया खुलासा, जब प्रेग्नेंट हुई तो…

बेरोजगार लड़कियों को बनाते थे शिकार 
जिस सेक्स रैकेट संचालित करने वाले गिरोह के सदस्यों को पुलिस ने पकड़ा है। वह पहले भी ऐसे ही मामले में जेल जा चुके हैं। पश्चिम बंगाल से युवतियों नौकरी का झांसा देकर उत्तराखंड लाना और उसके बाद देह व्यापार के दलदल में झोंक देना इनका पुराना पेशा है। गिरोह पूरे सुनियोजित तरीके से संचालित होता था।

सभी सदस्यों के अलग-अलग काम हैं। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ की तो कई बातें निकलकर सामने आईं। पुलिस उनके आधार पर जांच को आगे बढ़ा रही है। मंगलवार को पुलिस ने कोतवाली थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में एक मकान से देह व्यापार का धंधा संचालित करने वाली दो महिलाओं और दो युवकों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद जब पूछताछ हुई तो धीरे-धीरे परतें खुलती चली गईं।

पुलिस के मुताबिक गिरोह की मुखिया 24 परगना पश्चिम बंगाल निवासी तान्या शेख उर्फ प्रियंका मंडल है। उसका काम पूरे गिरोह के सदस्यों को भर्ती करना और मुख्य रूप से धंधे का संचालन करना है। वहीं दूसरी महिला असम निवासी शरीफा बेगम का काम दूसरे राज्यों से लाई जाने वाली युवतियों पर निगरानी रखते हुए उन्हें कैद में रखना और देह व्यापार कराना है।

वहीं गिरफ्तार हुए तीसरे आरोपी सकलेन शेख भी पश्चिम बंगाल का रहने वाला है। उसका काम पश्चिम बंगाल से युवतियों को नौकरी के बहाने उत्तराखंड लाना और यहां तान्या व शरीफा के सुपुर्द करना है। वहीं चौथा और आखिरी आरोपी फैजल टैक्सी चालक है। महिला आरोपियों को लाने और ले जाने या लड़कियों को छोड़ने का काम फैजल अपनी टैक्सी से करता था।

Anganbadi requirement 2024: 587 पदों पर सरकारी नौकरी आंगनवाड़ी में महिलाओं के, करें आवेदन

रोजगार के तीर से जिस्म का शिकार
पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि आरोपी सकलेन पश्चिम बंगाल से अधिकतर बेरोजगार युवतियों को लेकर आता था। वहां ऐसी युवतियां जो पढ़ी-लिखी हैं। उनसे बातचीत कर दोस्ती बढ़ाना और उसके बाद उत्तराखंड में अच्छी जान-पहचान का भरोसा दिलाकर नौकरी का झांसा देकर उन्हें ले आता।

हालांकि उसे गैंग में शामिल हुए अभी कुछ ही समय हुआ था। जिस युवती को पुलिस ने मंगलवार को रेस्क्यू किया उसे भी सकलेन ही पश्चिम बंगाल से हल्द्वानी लाया था। दरअसल, रोजगार और परिवार के पालन के लिए युवतियां भी दूसरे राज्यों व शहरों में नौकरी के लिए तैयार हो जाती हैं, लेकिन उन्हें शायद नहीं पता होता कि नौकरी के तीर से उनके जिस्म का ही शिकार हो रहा है।

मकान मालिक के खिलाफ भी चालान की कार्रवाई
पुलिस की पूछताछ में आरोपी तान्या ने बताया कि हल्द्वानी में उसने ₹12,000 रुपये प्रति माह किराये पर मकान लिया था। गिरफ्तार हुए तीन आरोपी इसी मकान में रहते थे और यहीं देह व्यापार का धंधा चलाते थे। पुलिस ने जब छानबीन की तो मकान मालिक को बुलाया गया। इसके बाद किरायेदारों का सत्यापन न मिलने पर पुलिस ने मकान मालिक के खिलाफ भी चालानी कार्रवाई की है।

पूरी दिल्‍ली खा ले एक वक्‍त का भरपेट खाना, देश की सबसे महंगी शादी, खर्च किया इतना

अलग-अलग थानों में दर्ज हैं मामले
बता दें कि पुलिस ने पिछले साल मई में भी तान्या के गुर्गों को भोटियापड़ाव के संजय नगर से गिरफ्तार किया था। तान्या यहां भी एक मकान में देह व्यापार चला रही थी। जब पुलिस ने छापामारी की तो आरोपी तान्या छत से कूदकर फरार हो गई थी। उस समय भी पुलिस ने उसके गुर्गों के चंगुल से पश्चिम बंगाल की एक नाबालिग को आजाद कराया था।

इस लड़की को नशे के इंजेक्शन देकर देह व्यापार कराया जा रहा था। पुलिस के मुताबिक तान्या शेख, शरीफा बेगम और फैजल खान के खिलाफ मुखानी थाने में वर्ष 2022 में और तान्या के खिलाफ काठगोदाम थाने में वर्ष 2023 में भी अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई थी। सकलेन के आलावा तीनों आरोपी पहले भी जेल जा चुके हैं।

सात घंटे तक चली कार्रवाई
मंगलवार की दोपहर करीब 12 बजे कोतवाली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। कुछ देर तक निगरानी करने के बाद टीम ने छापामारी की। घर में पुलिस को दो युवक और युवतियां आपत्तिजनक स्थिति में मिले। वहीं मकान से पुलिस को कुछ आपत्तिजनक वस्तुएं भी बरामद हुईं। पूरी कार्रवाई और छानबीन के बाद रेस्क्यू की गई युवती को लेकर पुलिस टीम शाम करीब 7 बजे वापस कोतवाली पहुंची। कोतवाल ने बताया मुताबिक रेस्क्यू कर लाई गई युवती को बुधवार के दिन कोर्ट में पेश किया जाएगा। इसके बाद उसकी इच्छानुसार उसे भेज दिया जाएगा।

NEWS SOURCE : livehindustan

4 arrested including two women faridabadnews faridabadnews24 sex racket busted victims of unemployed girls on the pretext of job
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

कानपुर में अस्पताल संचालक मामा-भांजे ने किया गैंगरेप, वीडियो से करते थे ब्लैकमेल, नर्स की दर्दनाक कहानी

September 12, 2026

परिजनों ने ससुरालियों पर लगाए गंभीर आरोप, फरीदाबाद में विवाहिता की संदिग्ध मौत, 2 बच्चों से छिना मां का साया

August 23, 2026

हिसार कोर्ट परिसर में विनोद पानू का मर्डर, 18 साल पुरानी दुश्मनी में बहा खून, अजीत पहलवान गैंग पर शक

August 21, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.