Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » 18वीं लोकसभा चुनाव रूपी विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र के पर्व में फरीदाबाद जिला के 23 हजार 163 युवा करेंगे पहली बार मतदान : डीसी कम जिला निर्वाचन अधिकारी विक्रम सिंह

18वीं लोकसभा चुनाव रूपी विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र के पर्व में फरीदाबाद जिला के 23 हजार 163 युवा करेंगे पहली बार मतदान : डीसी कम जिला निर्वाचन अधिकारी विक्रम सिंह

faridabadnews24By faridabadnews24March 14, 2024No Comments3 Mins Read
फरीदाबाद: डीसी कम जिला निर्वाचन अधिकारी विक्रम सिंह ने कहा कि विश्व के सबसे बड़े प्रजातंत्र के सबसे बड़े पर्व यानि 18वीं लोकसभा चुनाव में जिला फरीदाबाद के 23 हजार 163 युवा पहली बार मतदान करेंगे।
जिला निर्वाचन अधिकारी विक्रम सिंह ने आगे बताया कि जिला फरीदाबाद के छः विधान सभा क्षेत्रों में फिलहाल 16 लाख 96 हजार 789 मतदाता हैं। विधानसा क्षेत्र के हिसाब से कुल मतदाताओं में पृथला विधान सभा क्षेत्र में कुल 02 लाख 18 हजार 645 मतदाता हैं।फरीदाबाद एनआईटी विधानसभा क्षेत्र में कुल 03 लाख 192 मतदाता हैं। बङखल विधानसभा क्षेत्र में कुल 03 लाख 14 हजार 694 मतदाता हैं। बल्लबगढ विधानसभा क्षेत्र में 02 लाख 62 हजार 192 मतदाता हैं। फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र में 02 लाख 54 हजार 485 मतदाता हैं। वहीं तिगावं विधानसभा क्षेत्र में 03 लाख 46 हजार 581 मतदाता हैं।
गौरतलब है कि विश्व में भारत देश को चुनाव प्रजातंत्र का सबसे बड़ा पर्व माना जाता है। इसमें मतदाता अपने मत का प्रयोग अपने मनपंसद प्रतिनिधि चुनते हैं। हाल ही में होने वाले 18वीं लोकसभा चुनाव को लेकर यदि सबसे अधिक उत्साहित मतदाता हैं तो सबसे ज्यादा युवा मतदाता हैं, जोकि पहली बार अपने मत का प्रयोग करने वाले हैं। जिला में 18 से 19 आयु वर्ग के कुल 23 हजार 163 मतदाता हैं।
– जिला में विधान सभा क्षेत्र वार यह हैं युवा मतदाता:-
पृथला विधानसभा क्षेत्र में 3318 नए युवा मतदाता हैं। फरीदाबाद एनआईटी विधान सभा क्षेत्र में 3947 युवा मतदाता हैं। जो पहली बार अपने पसंद का जन प्रतिनिधि का चुनाव मतदान के जरिये करेंगे। बड़खल विधानसभा क्षेत्र में 4233 युवा मतदाता हैं। बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 3787 युवा मतदाता हैं। फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र में 3258 युवा मतदाता हैं। वहीं तिगावं विधानसभा क्षेत्र में 4820 युवा मतदाता मतदान करके अपनी पसंद का जन प्रतिनिधि चुनेंगे।
यह है विधान सभा क्षेत्र वार मतदाता:-
डीसी विक्रम सिंह ने कहा कि पृथला विधान सभा क्षेत्र में कुल 218645 मतदाता हैं, जिसमें 116493 पुरूष व 102144 महिला और 08 ट्रांसजेंडर मतदाता हैं। फरीदाबाद एनआईटी विधान सभा क्षेत्र में कुल 300192 मतदाता हैं, जिसमें 166677 पुरूष व 133504 महिला और 11 ट्रांसजेंडर मतदाता हैं। बड़खल विधान सभा क्षेत्र में कुल 314694 मतदाता हैं, जिसमें 170061 पुरूष व 144610 महिला और 23 ट्रांसजेंडर मतदाता हैं। बल्लभगढ़ विधान सभा क्षेत्र में कुल 262192 मतदाता हैं, जिसमें 145338 पुरूष व 116808 महिला और 06 ट्रांसजेंडर मतदाता हैं। फरीदाबाद विधान सभा क्षेत्र में कुल 254485 मतदाता हैं, जिसमें 136581 पुरूष व 117895 महिला और 09 ट्रांसजेंडर मतदाता हैं।वहीं तिगावं विधान सभा क्षेत्र में कुल 346581 मतदाता हैं, जिसमें 190803 पुरूष व 155756 महिला और 23 ट्रांसजेंडर मतदाता हैं।
डीसी विक्रम सिंह ने कहा भारत में 18वीं लोकसभा चुनाव विश्व में लोकतंत्र का सबसे बड़ा पर्व होता है। जिला प्रशासन का हर संभव प्रयास रहा है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा समय-समय पर वोट बनाने के लिए चलाए गए अभियान में हर पात्र युवा का वोट बनवाया जाए। इसके लिए शिक्षण संस्थाओं में विशेष कैंपों का आयोजन किया गया। अपने मत का प्रयोग करने के लिए मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है। नए युवा मतदाताओं को मतदान के प्रति उत्साहित होना स्वाभाविक है। जिला फरीदाबाद के 23 हजार 163 युवा पहली बार मतदान करेंगे।
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

फरीदाबाद की एक युवती के साथ मस्जिद के काजी ने बनाया हवस का शिकार, वीडियो भी बनाई

June 23, 2026

अब सीधा घर पहुंचेगा भारी-भरकम चालान, दिल्ली-आगरा हाईवे और एक्सप्रेसवे पर गाड़ी चलाने वाले सावधान

June 16, 2026

रेनू भाटिया के इस्तीफे के बाद हरियाणा महिला आयोग में मिली बड़ी जिम्मेदारी, कौन हैं उषा प्रियदर्शनी और मीना परमार?

June 13, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.