Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » फरीदाबाद: स्मार्ट सिटी में कूड़े के खत्तों से उठान में देरी होने पर लोग कूड़े के ढेरों में आग लगा रहे लोग

फरीदाबाद: स्मार्ट सिटी में कूड़े के खत्तों से उठान में देरी होने पर लोग कूड़े के ढेरों में आग लगा रहे लोग

faridabadnews24By faridabadnews24April 9, 2024No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

फरीदाबाद: स्मार्ट सिटी में कूड़े के खत्तों से उठान में देरी होने पर लोग कूड़े के ढेरों में आग लगा रहे हैं। इससे कूड़े से निकल रहे धुएं की वजह से लोगों का दम घुट रहा है। एक तरफ कूड़े से शहर में गदंगी फैल रही है तो दूसरा आग लगाने की वजह से ये आबोहवा के लिए भी बड़ा खतरा बनकर उभरा है।

शहर में हर रोज करीब 1,050 टन कूड़ा निकलता है। इसमें करीब 300 टन बल्लभगढ़, करीब 350 टन फरीदाबाद और करीब 400 टन एनआईटी फरीदाबाद इलाके से निकलता है। इस कूड़े को इकट्ठा करने के लिए बीपीटीपी, एतमादपुर, मुजेड़ी, सेक्टर-37, सेक्टर-21 और डबुआ सब्जी मंडी के पास कूड़ा केंद्र बनाए हुए हैं। जबकि शहर में करीब 200 से ज्यादा से सड़कों के किनारे कूड़ा केंद्र बनाए गए हैं। सड़क किनारे बनाए गए कूड़ा केंद्रों से समय पर कूड़ा नहीं उठ पा रहा है। इस वजह से अज्ञात लोग कूड़े के ढेरों में आग लगा रहे हैं। रविवार सुबह करीब 10:30 बजे अज्ञात लोगों ने सेक्टर-तीन हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के सामने नाले के पास पड़े कूड़े के खत्ते में आग लगा दी थी। आग लगाए जाने से यहां धुआं फैल गया। धुआं इतना जबरदस्त था कि लोगों का संास लेना मुश्किल हो गया।

वहीं वाहन चालकों को धुएं के बीच से निकलना मुश्किल हो गया। सेक्टर-तीन निवासी अनिल ने बताया कि अज्ञात लोग यहां पर बार-बार कूड़े में आग लगा देते हैं। इस कूड़े के खत्ते से गंदगी के साथ प्रदूषण भी फैल रहा है। नगर निगम प्रशासन समय से कूड़े को नहीं उठवा रहा है। यहां पर आए दिन कूड़े में आग लगी देखी जाती है। नगर निगम प्रशासन को इसे गंभीरता से लेना चाहिए। यह प्रदूषण का भी बड़ा कारण बन गया है। धुएं की वजह से लोगों का सांस लेना मुश्किल होता जा रहा है। कूड़े में आग लगाए जाने की वजह से इस इलाके में प्रदूषण का स्तर पर भी बढ़ रहा है।

प्रतापगढ़ कूड़ा निस्तारण केंद्र चालू नहीं हुआ: प्रतापगढ़ कूड़ा अभी चालू नहीं हो सका है। इस केंद्र के आस-पास रहने वाले लोग पिछले लंबे समय से इसका विरोध कर रहे हैं। उधर, पाली में भी एक केंद्र प्रस्तावित है। लेकिन, जमीन को लेकर विवाद हो गया है। इस वजह से यहां भी योजना सिरे नहीं चढ़ सकी है। ‘समय से कूड़े के उठान के लिए सभी कर्मचारियों को आदेश दिए हुए हैं। जहां तक कूड़े में आग लगाने का सवाल है तो इसमें नगर निगम कर्मचारियों की कोई भूमिका नहीं है। कूड़े में आग लगाने वालों का पता लगाया जाएगा

ओपी कर्दम, नगर स्वास्थ्य अधिकारी, नगर निगम

NEWS SOURCE : livehindustan

Faridabad: Due to delay in collecting garbage from garbage bins in Smart City faridabadnews faridabadnews24 people are setting garbage heaps on fire.
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

फरीदाबाद की एक युवती के साथ मस्जिद के काजी ने बनाया हवस का शिकार, वीडियो भी बनाई

June 23, 2026

अब सीधा घर पहुंचेगा भारी-भरकम चालान, दिल्ली-आगरा हाईवे और एक्सप्रेसवे पर गाड़ी चलाने वाले सावधान

June 16, 2026

रेनू भाटिया के इस्तीफे के बाद हरियाणा महिला आयोग में मिली बड़ी जिम्मेदारी, कौन हैं उषा प्रियदर्शनी और मीना परमार?

June 13, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.