Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » Lok Sabha elections 2024: कांग्रेस की लिस्ट, गुरुग्राम से राज बब्बर और हिमाचल की कांगड़ा सीट से आनंद शर्मा को टिकट

Lok Sabha elections 2024: कांग्रेस की लिस्ट, गुरुग्राम से राज बब्बर और हिमाचल की कांगड़ा सीट से आनंद शर्मा को टिकट

faridabadnews24By faridabadnews24May 1, 2024No Comments2 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

Lok Sabha elections 2024 :  देश में लोकसभा चुनाव को लेकर हलचल तेज है। इन सब के बीच कांग्रेस पार्टी ने अपने प्रत्याशियों की एक और लिस्ट जारी कर दी है। कांग्रेस ने हरियाणा की गुरुग्राम लोकसभा सीट से अभिनेता राज बब्बर को टिकट दिया है। वहीं हिमाचल प्रदेश की कांगड़ा लोकसभा सीट से आनंद शर्मा को पार्टी ने प्रत्याशी बनाया है। हिमाचल की ही हमीरपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस ने सतपाल रायजादा को टिकट दिया है। पार्टी ने महाराष्ट्र की मुंबई नॉर्थ लोकसभा सीट से भूषण पाटिल को टिकट थमाया है।

गुरुग्राम लोकसभा सीट को लेकर पहले कुछ मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा था कि इस सीट पर उम्मीदवार का नाम फाइनल करने में पेंच अटक सकता है। यह कहा जा रहा था कि गुरुग्राम के चुनावी पिच पर पूर्व मंत्री कैप्टन अजय यादव को टिकट थमाने पर भी कांग्रेस में माथापच्ची चल रही है। यह माना जा रहा था कि गुरुग्राम सीट पर प्रत्याशी का नाम इसलिए अब तक फाइनल नहीं हो पा रहा था क्योंकि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा गुट ने जहां एक तरफ राज बब्बर का नाम इस सीट से प्रत्याशी के लिए पार्टी आलाकमान को भेजा था तो वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री शैलजा गुट ने कैप्टन अजय यादव का नाम आगे बढ़ाया था। हालांकि, अब पार्टी ने अब राज बब्बर के नाम पर मुहर लगा दी है।

राज बब्बर के मैदान में उतरने के बाद अभ गुरुग्राम लोकसभा सीट पर इस लोकसभा चुनाव में दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल सकता है। बसपा ने इस सीट से विजय खटाना को अपना उम्मीदवार बनाया है तो वही बीजेपी ने अपने दिग्गज नेता और केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह को चुनावी दंगल में उतारा है। अभिनेता राज बब्बर उत्तर प्रदेश की राजनीति में काफी सक्रिय रहे हैं। राज बब्बर को पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा का करीबी भी माना जाता है। यह पहला मौका है जब हरियाणा की इस प्रतिष्ठित सीट से अभिनेता राज बब्बर कांग्रेस के टिकट पर अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीटों के लिए 25 मई को मतदान होंगे। बता दें कि हिमाचल प्रदेश में एक जून को वोटिंग होगी। महाराष्ट्र की मुंबई नॉर्थ लोकसभा सीट से बीजेपी ने पीयूष गोयल को अपना प्रत्याशी बनाया है। इस सीट पर 20 मई को वोटिंग होगी।

NEWS SOURCE : livehindustan
faridabadnews faridabadnews24 Lok Sabha elections 2024: Congress list ticket for Raj Babbar from Gurugram and Anand Sharma from Kangra seat of Himachal.
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

10 लाख से 33 लाख तक की निःशुल्क बीमा योजनाओं के नए नियम लागू, पत्रकारों के लिए MBW का सुरक्षा कवच

June 17, 2026

रेप के बाद हत्या की आशंका, गुरुग्राम में महिला की नंगी लाश मिलने से सनसनी

June 15, 2026

कैशियर की मौत, चंडीगढ़ के सेक्टर 11 में मेडिकल स्टोर पर फायरिंग, देखें CCTV फुटेज

June 15, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.