Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » नायब सैनी की अंबाला में रैली के लिए झोंक रहे पूरी ताकत, क्या खत्म हुई अनिल विज की नाराजगी?

नायब सैनी की अंबाला में रैली के लिए झोंक रहे पूरी ताकत, क्या खत्म हुई अनिल विज की नाराजगी?

faridabadnews24By faridabadnews24May 1, 2024No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

CM Nayab Saini Visit Ambala:  एक मई को प्रदेश के सीएम नायब सिंह सैनी अंबाला कैंट के गांधी मैदान में रैली को संबोधित करेंगे। इसके लिए प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री अनिल विज (Anil Vij) ने अपनी ताकत झोंक दी है। सीएम बनने के बाद अंबाला कैंट में नायब सैनी की यह पहली रैली होगी।

यह बात भी किसी से छिपी नहीं है कि नायब सिंह सैनी के सीएम बनने के बाद से विज काफी नाराज चल रहे हैं। सीएम के पहले स्वागत दौरे से जहां विज ने दूरी बनाकर रखी थी, वहीं एलान भी कर दिया था कि वे कैंट विधानसभा में रहकर ही चुनाव प्रचार करेंगे। इसके बाद से उन्होंने अपनी गतिविधियों को अंबाला कैंट तक ही सीमित कर दिया। अब एक मई की रैली को लेकर विज एक्टिव हैं और इसके लिए पूरी ताकत लगा दी है। एक दिन पहले ही जहां विज ने गांधी मैदान को चेक किया था, वहीं मंगलवार को भी वे तैयारियों का जायजा लेने के लिए पहुंचे।

पहले स्वागत दौरे में नहीं पहुंचे थे विज

सीएम नायब सिंह सैनी (Nayab Saini) का अंबाला में पहला स्वागत दौरा था। अंबाला शहर में दो जगहों पर उनका स्वागत हुआ था, तो अंबाला कैंट में भी उनका स्वगात समारोह रखा गया। इस में भाजपा मंडल प्रधान तो पहुंचे, लेकिन विज ने इससे दूरियां बनाकर रखी। हालांकि कयास लगाए जा रहे थे कि सैनी समारोह के बाद विज से मिलने उनके आवास आएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। दूसरी ओर भाजपा द्वारा अंबाला सीट से बंतो कटारिया को प्रत्याशी घोषित करने के बाद प्रत्याशी ने विज से मुलाकात की। इसके अलावा प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री बने असीम गोयल ने भी मुलाकात की जबकि उनका मुंह मीठा कराया। इसके बाद सीएम नायब सिंह सैनी भी आए और विज से मुलकात की। इसी तरह होली के दिन पूर्व सीएम मनोहर लाल ने भी विज से उनके आवास पर आकर मुलाकात की। विज हालांकि कहते रहे कि उनकी नाराजगी किसी से नहीं है।

कैंट तक सीमित रखने की बात कही

विज की नाराजगी को लेकर अटकलें चलती रहीं, जबकि इस दौरान विज ने खुद ही कह दिया कि वे भाजपा के छोटे से कार्यकर्ता हैं और पार्टी का प्रचार करना है। उन्होंने कैंट से बंतो कटारिया को भारी मतों से जीत दिलाने की बात भी कही। इसी दौरान उनका यह बयान भी आया कि वे कैंट विधानसभा क्षेत्र तक सीमित रहेंगे और यहीं पर रहकर प्रचार करेंगे। इसी को लेकर उन्होंने अंबाला कैंट में 31 सदस्यीय चुनाव प्रचार कमेटी भी बनाई, जो भाजपा प्रत्याशी के चुनावी कार्यक्रमों को देखेगी।

एक मई की रैली होगी अहम

अंबाला कैंट के गांधी मैदान में एक मई की रैली को लेकर तैयारियां तेज हैं। इस में सीएम जहां जनता को संबोधित करेंगे, वहीं विज भी इस में शामिल होगा। यह पहला मौका होगा, जब सीएम नायब सिंह सैनी और प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री अनिल विज एक ही मंच पर होंगे। इसको लेकर भी चर्चाएं काफी हैं।

NEWS SOURCE : jagran

faridabadnews faridabadnews24 has Anil Vij's anger ended? Naib Saini is putting all his strength for the rally in Ambala
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

10 लाख से 33 लाख तक की निःशुल्क बीमा योजनाओं के नए नियम लागू, पत्रकारों के लिए MBW का सुरक्षा कवच

June 17, 2026

रेप के बाद हत्या की आशंका, गुरुग्राम में महिला की नंगी लाश मिलने से सनसनी

June 15, 2026

कैशियर की मौत, चंडीगढ़ के सेक्टर 11 में मेडिकल स्टोर पर फायरिंग, देखें CCTV फुटेज

June 15, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.