हरियाणा : हरियाणा के पानीपत में कोरोना बम फूटा है। यहां पर एक साथ सात नये केस आए हैं। जिसमें चार बच्चे भी शामिल है। ये सभी एक कंप्यूटर टीचर के टच में आए थे। सभी संक्रमित लोग बाल पुनर्वास केंद्र से जुड़े हुए हैं।
शनिवार को पानीपत में 7 नए केस सामने आए हैं। इनमें से छह केस शिव नगर में स्थित बाल पुनर्वास केंद्र से जुड़े हैं। यहां रह रहे चार बच्चे, 1 कुक और 1 महिला जो बच्चों की देखभाल करती थी, वो कोरोना पॉजिटिव मिली है। इसके अलावा एक केस गंगाराम कॉलोनी से आया है। इसके बाद अब पानीपत में कुल मरीजों की संख्या 27 हो गई है।
