Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » गोली मारकर कर दी हत्या, ठेके पर बियर लेने गया था युवक, पढ़िए पूरी खबर

गोली मारकर कर दी हत्या, ठेके पर बियर लेने गया था युवक, पढ़िए पूरी खबर

faridabadnews24By faridabadnews24May 24, 2020No Comments2 Mins Read

सोनीपत : सोनीपत के कुराड रोड पर देवडू चौक के पास देर रात पुरानी रंजिश के चलते एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी वहीं उसका साथ दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए पीजीआई में भर्ती करवाया गया है। वारदात के बाद हमलावर फरार हो गए। मुरथल पुलिस ने हत्या व हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

गांव जटवाड़ा निवासी मनीष व जाहरी निवासी प्रविंद्र उर्फ भोलू शुक्रवार देर रात अपने साथी की कार लेकर कुराड रोड स्थित ठेके पर बीयर लेने गए थे। मनीष ने पुलिस को बताया कि जब वह ठेके पर पहुंचे तो पता लगा कि वह पर्स घर पर ही छोड़ आया है। जिस पर उसने अपने दोस्त मयूर विहार निवासी नितिन को फोन कर बुला लिया। इसी बीच वह कार को ठेके पर खड़ी कर देवडू चौक की तरफ घूमने आ गए।

इसी बीच देवडू रोड का रहने वाला कुनाल अपने साथी के साथ कार में सवार होकर आया। उनके साथ उनकी पुरानी रंजिश है। कुनाल ने धमकी दी कि उसे शाम नगर में गोली चलाने का जवाब देते हैं। इसी बीच कुनाल के दोस्त सींक पाथरी निवासी सुमित उर्फ काला व तिहाड़ निवासी रोहित व सोनू स्कार्पियो में सवार होकर आ गए। उन्होंने उन पर गोली चला दी। मनीष ने बताया कि एक गोली उसके मुंह पर लगी, जिसके बाद वह शोर मचाता हुआ ठेके की तरफ भाग गया।

इसी बीच उन्होंने प्रविंद्र को गोली मार दी। वह वहीं गिर गया। इसी दौरान उसका साथी नितिन आ गया। ठेके पर भी तीन-चार लोग आ गए। जिस पर हमलावर धमकी देते हुए भाग गए। नितिन ने देखा तो प्रविंद्र की मौत हो चुकी थी। वह मनीष को लेकर सरकारी अस्पताल में पहुुंचा। जहां उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। पुलिस ने शनिवार सुबह मनीष के बयान पर पांच हमलावरों के खिलाफ हत्या व हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

faridabadnews24 Shot dead Sonipat youth went to contract beer
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

ED के हत्थे चढ़ी मास्टरमाइंड, चल रही थी फरार, गुरुग्राम के होटल से गिरफ्तार, शरिया कानून का इस्तेमाल कर महिला ने कैसे ठगे 6 हजार करोड़ रुपये?

May 25, 2026

जर्नलिस्ट समेत 6 लोग AIIMS में भर्ती, हरियाणा से 30 दोस्त आए थे घूमने, ऋषिकेश में होटल की 5वीं मंजिल से नीचे गिरी लिफ्ट

May 23, 2026

जानिये क्या है वजह? हरियाणा सरकार का बड़ा एक्शन, 4 वरिष्ठ डॉक्टर सस्पेंड

May 20, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.