Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » भाजपा के पूर्व विधायक सुभाष चौधरी ने महापंचायत कर कांग्रेस प्रत्याशी महेन्द्र प्रताप को दिया खुला सर्मथन

भाजपा के पूर्व विधायक सुभाष चौधरी ने महापंचायत कर कांग्रेस प्रत्याशी महेन्द्र प्रताप को दिया खुला सर्मथन

faridabadnews24By faridabadnews24May 6, 2024No Comments3 Mins Read
पलवल : जिले में भाजपा को उस समय करारा झटका लगा जब पलवल में पूर्व विधायक एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता सुभाष चौधरी ने एक बडी महापंचायत का आयोजन कर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व केबिनेट मंत्री चौधरी महेन्द्र प्रताप सिंह को हजारों लोगों की उपस्थिति में अपने खुले समर्थन का ऐलान कर दिया। रविवार को पलवल के सांची ग्रीन में आयोजित इस महापंचायत में मिले समर्थन से कांग्रेस प्रत्याशी महेन्द्र प्रताप सिंह को जिले में बडी राजनैतिक ताकत मिली है। महापंचायत की अध्यक्षता पतराम चौहान मित्रोल ने की। वहीं महापंचायत को जिले की विभिन्न पालों से आए पंचों ने भी संबोधित किया।
महापंचायत में भाजपा के पूर्व विधायक सुभाष चौधरी ने भाजपा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर पर जमकर निशाना साधा और कहा कि उन्होंने सिर्फ भ्रष्टाचार किया है, जनहित में कोई काम नहीं किया। जिससे पूरे लोकसभा क्षेत्र की जनता इनसे परेशान है। इसलिए उन्होंने भी कांग्रेस प्रत्याशी का समर्थन किया है। उन्होंने उपस्थित जनता से दोनों हाथ उठवाकर दावा किया कि इस बार पलवल जिले से भाजपा प्रत्याशी को हराकर कांग्रेस प्रत्याशी महेन्द्र प्रताप सिंह को बडे बहुमत से विजयी बनाकर संसद में भेजेंगे।
इस मौके पर कांग्रेस प्रत्याशी महेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि आज भाजपा प्रत्याशी निराश व हताश हैं, क्योंकि अब मोदी के नाम से भी वोट नहीं मिल रहे हैं। भाजपा के जुमले इस चुनाव में नहीं चल रहे हैं। जनता इनके जुमलों को अच्छी तरह जान चुकी है और जनता बदलाव का मन बना चुकी है। कांग्रेस के कई नेताओं को लेकर उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक परिवार है, सभी एक साथ चुनाव लड़ रहे हैं कोई उनसे अलग नहीं है। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी गुर्जर पर निशाना साधते हुए कहा कि आखिर कब तक वह मोदी का दिया हुआ खाते रहेंगे। कभी जनता के बीच अपने किये हुए कार्यों पर वोट मांगकर दिखाएं। पिछले 10 वर्षों में इनकी कोई भी गारंटी पास नहीं हुई है। सब फेल हैं। भाजपा के 400 पार के नारे पर उन्होंने कहा कि इस तरह के नारों से जनता को यह भ्रमित कर रहे हंै।
बंगाल में इन्होंने 200 पार का नारा दिया, लेकिन 78 सीट ही आ पाई। इसी तरह से हरियाणा में एक 75 पार का नारा फेल हो गया था और 40 सीट आई। अब जनता इनके 400 पार के नारे को फेल करने का पूरा मन बना चुकी है। उन्होंने कहा कि आज हरियाणा में कांग्रेस 7 से 8 सीट जीत रही है। उन्होंने कहा कांग्रेस की टिकट भले ही देरी से मिली हो लेकिन जनता उनका प्रचार खुद लंबे समय से कर रही है।
faridabadnews faridabadnews24 Former BJP MLA Subhash Chaudhary gave open support to Congress candidate Mahendra Pratap by holding a Mahapanchayat.
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

फरीदाबाद की एक युवती के साथ मस्जिद के काजी ने बनाया हवस का शिकार, वीडियो भी बनाई

June 23, 2026

अब सीधा घर पहुंचेगा भारी-भरकम चालान, दिल्ली-आगरा हाईवे और एक्सप्रेसवे पर गाड़ी चलाने वाले सावधान

June 16, 2026

रेनू भाटिया के इस्तीफे के बाद हरियाणा महिला आयोग में मिली बड़ी जिम्मेदारी, कौन हैं उषा प्रियदर्शनी और मीना परमार?

June 13, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.