राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की बिहार से पटना जिला अध्यक्ष प्रतिभा सिंह जी व जिला सचिव जूली कुमारी जी ने बाहर से आने वाले प्रवासियों को ठंडा जल व नाश्ता वितरित किया। तपती धूप में राहगीरों को नाश्ता व ठंडा पानी मिलने से काफी राहत मिली। इसे ही असली सेवा कहते है। प्रतिभा सिंह जी कोविड 19 लॉक डाउन में लगातार अपनी सेवाएं दे रही हैं चाहे वो पशु पक्षियों के लिए दाना पानी की व्यवस्था हो या ऑनलाइन जागरूकता अभियान के जरिये हो। राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की महिला शक्ति कोविड लॉक डाउन में बड़ी ही निष्ठा से अपनी सेवाएं दे रही हैं।
संगठन की चेयरपर्सन अम्बिका शर्मा जी ने प्रतिभा सिंह व जूली कुमारी के इस नेक कार्य को सराहा व धन्यवाद दिया।
