
सेहतमंद रहने के लिए रोज फलों का सेवन जरूर करना चाहिए. इसमें कुछ फल ऐसे होते हैं, जो सीजन के साथ बाजार में आते हैं. लेकिन कुछ फल 12 माह मिलते रहते हैं. ऐसे ही फलों में सरदा भी एक है. अंग्रेजी में इसे सन मेलन (sun melon) कहा जाता है. खरबूजे की तरह दिखने वाला सरदा पीले रंग का फल होता है. गर्मियों में इसको खाने के अलावा सलाद, प्यूरी बनाकर स्मूदी, आइसक्रीम, दही या फ्रोजन डेजर्ट में भी इस्तेमाल किया जा सकता है.
सरदा फल खाने के 7 बड़े फायदे
हार्ट को हेल्दी रखें: डॉ. सर्वेश कुमार के मुताबिक, सरदा में ऐडिनोसिन और पोटैशियम पाया जाता है, जो शरीर में सोडियम से होने वाले नुकसान से बचाता है और ब्लड प्रेशर कंट्रोल रखता है. इसके अलावा ऐडिनोसिन कार्डियोवैस्कुलर सिस्टम में रक्त के थक्के को भी जमने से रोकता है जिससे दिल से जुड़ी बीमारियां दूर रहती हैं.
पाचन तंत्र मजबूत करे: खरबूजे की भांति सरदा भी पेट के लिए फायदेमंद माना जाता है. इसका सेवन करने से पाचन तंत्र ठीक होता है. इससे आंतों का फंक्शन सही रहता है. यह कब्ज, गैस, एसिडिटी जैसी समस्याओं से भी छुटकारा दिलाता है.
वजन कम करे: शरीर का वजन करने में भी सरदा अहम भूमिका निभा सकता है. दरअसल, इसमें कैलोरी की मात्रा बेहद कम, लेकिन फाइबर अच्छी-खासी मात्रा में होता है. ये तत्व वजन कम करने में मददगार हो सकते हैं. साथ ये पेट लंबे समय तक भरा रहता है, जिससे ओवरईटिंग से बचाव होता है..
बाल झड़ना रोके: बालों के झड़ने की समस्या को हेल्दी डाइट के जरिए कम किया जा सकता है. सरदा इनमें से एक है. दरअसल, सरदा में पाया जाने वाला विटामिन बी बालों के झड़ने की समस्या को तो दूर करता ही है साथ ही उनकी ग्रोथ में भी मदद करता है.
तनाव से बचाए: दिमाग के लिए भी सरदा एक चमत्कारी फल माना जाता है. दरअसल, सरदा में मौजूद पौटेशियम मस्तिष्क में ऑक्सीजन की सप्लाई करता है, जिससे ब्रेन के फंक्शन को बढ़ावा मिलता है. साथ ही यह तनाव और अवसाद को भी दूर रखता है.
पीरियड्स में राहत: पीरियड्स में अगर बहुत ज्यादा पेट दर्द और ऐंठन की समस्या होती है तो ऐसे में सरदा का सेवन काफी फायदेमंद रहेगा. इसके अलावा, गर्भवती महिलाओं में फॉलिक एसिड की कमी को भी पूरा करने का काम करता है.
आंखों के लिए असरदार: सन मेलन में पाए जाने वाला बीटा कैरोटिन आंखों को हेल्दी रखता है. दरअसल, खरबूजे के द्वारा मिलने वाला बीटा कैरोटीन, विटामिन ए में बदल जाता है जो आंखों से जुड़ी कई तरह की समस्याओं को दूर रखता है.
NEWS SOURCE : news18
