फरीदाबाद: 8वीं मानव रचना एनसीआर इंटर स्कूल बैडमिंटन चैंपियनशिप 2024 का आयोजन किया। टीम ने सेंट थॉमस स्कूल की ओर से अंडर 13 आयु वर्ग की टीम स्पर्धा में अनंत अत्री और युवांश सिंगला ने दूसरा स्थान हासिल कर रजत पदक जीता।
52 स्कूलों के लगभग 600 खिलाडिय़ों ने भाग लिया। ऐस बैडमिंटन अकादमी ने इस उपलब्धि को हासिल करने के लिए युवा खिलाडिय़ों को समर्थन और प्रशिक्षण दिया है और हम खिलाडिय़ों और उनके माता-पिता को भविष्य के खेलों और टूर्नामेंटों के लिए शुभकामनाएं देते हैं। समापन समारोह की मुख्य अतिथि एमआरआईएस की निदेशक श्रीमती संयोगिता शर्मा थीं।
एमआरईआई के खेल निदेशक सरकार तलवार, वाइस प्रिंसिपल एमआरआईएस.14 की श्रीमती शालिनी बिंद्रा मौजूद रही। उन्होंने बताया कि मनुष्य के जीवन में खेल के महत्व के बारे में बताया गया क्योंकि यह जीवन जीने का तरीका सिखाता है। सकारात्मक एवं ऊर्जावान ढंग एवं की उपस्थिति में खिलाडिय़ों को पुरस्कार प्रदान किये।
