Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » JP नड्डा ने फरीदाबाद में बताया भाजपा सरकार का प्लान, ‘पीएम मोदी की तीसरी बार सरकार आई तो इस बार…

JP नड्डा ने फरीदाबाद में बताया भाजपा सरकार का प्लान, ‘पीएम मोदी की तीसरी बार सरकार आई तो इस बार…

faridabadnews24By faridabadnews24May 19, 2024Updated:May 19, 2024No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

फरीदाबाद:  भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रविवार को फरीदाबाद में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महिलाओं को जो स्थान दिया है और उनकी नेतृत्व क्षमता को जिस प्रकार से आगे बढ़ाया है, ये देश की राजनीति में अद्वितीय है। उनका फोकस महिला नेतृत्व विकास पर है। महिलाओं का सशक्तिकरण ही नहीं, महिलाओं के माध्यम से विकास हो, वो विकास का इंजन बन सकें, विकास में अपना योगदान दे सकें, इसके लिए प्रधानमंत्री ने प्रेरित किया। क्योंकि जब नारी सशक्त होती है, तब परिवार सशक्त होता है। इसलिए हर दृष्टि से विकास में नारी का महत्वपूर्ण योगदान है।

पीएम मोदी ने पहली बार किया ये काम

पीएम मोदी ने महिलाओं को नारी शक्ति वंदन अधिनियम के जरिये लोकसभा और विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण दिया। उन्होंने पहली महिला विदेश मंत्री, पहली महिला रक्षा मंत्री और पहली महिला वित्त मंत्री बनाने का काम किया।

महिला का किया सशक्तिकरण

भाजपा ने जो भी नीतियां बनाईं, उसमें महिलाओं का सशक्तिकरण अधिक से अधिक हो, इसको देखते हुए बनाईं। पहले हमारी माताओं-बहनों को शौच के लिए अंधेरे का इंतजार करना पड़ता था, खुले में शौच के लिए जाना पड़ता था। आज पीएम मोदी ने 12 करोड़ से अधिक इज्जत घर देकर महिलाओं का सम्मान किया है।

महिलाओं को दिया गैस सिलेंडर

पहले हमारी माताओं-बहनों को खाना बनाने के लिए जंगल में लकड़ी काटने जाना पड़ता था, फिर धुएं से जूझते हुए खाना बनाती थीं। आज उज्ज्वला योजना के तहत 10 करोड़ से अधिक गैस कनेक्शन दिए गए हैं। पहले हमारी माताओं-बहनों को पानी के लिए दूर-दूर तक भटकना पड़ता था। आज जल जीवन मिशन के तहत घर-घर नल से जल कनेक्शन दिया गया है।

पीएम मोदी की सरकार तीसरी बार बनने पर 70 साल से अधिक उम्र के लोगों को पांच लाख तक का इंश्योरेंस कवर मिलेगा। सौर ऊर्जा के तहत बिजली फ्री मिलेगी। पीएम आवास योजना के तहत लगभग 1 करोड़ 72 लाख महिलाओं के नाम पर घर दिया गया है। इसी तरह सुकन्या योजना के तहत 3.4 करोड़ बहनों को लाभ मिला है।

पीएम मोदी ने गरीब, शोषित, वंचित, आदिवासी, किसान, युवा, महिला  सभी का सशक्तिकरण किया। आज आयुष्मान भारत योजना के तहत हर गरीब को 5 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा मिल रही है। पहले इंदिरा आवास योजना के तहत एक पंचायत में सिर्फ दो घर ही मिलते थे। आज मोदी जी ने गरीबों को पीएम आवास योजना के तहत 4 करोड़ पक्के घर दिए हैं और तीसरे कार्यकाल में 3 करोड़ घर और बनेंगे।

पीएम किसान सम्मान निधि के तहत किसानों को हर साल 6,000 रुपये सीधे उनके खाते में भेजे जाते हैं। अभी तक ढाई लाख करोड़ से ज्यादा किसानों के खाते में डीबीटी के माध्यम से पैसे भेजे जा चुके हैं। कोरोनो काल में दुनिया की सारी अर्थव्यवस्थाएं लड़खड़ा गईं। इसके बावजूद पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत की अर्थव्यवस्था 11वें नंबर से 5वें नंबर की अर्थव्यवस्था बन गई।

NEWS SOURCE : jagran

'If PM Modi's government comes for the third time #Faridabad_News #Haryana_News #News #politics #Congress #BJP #politics_News #Faridabad_News_24_Media #Faridabad_News_24 #BSP #Samajwadi_Party #jannayak_Janata_party faridabadnews faridabadnews24 JP Nadda told the plan of BJP government in Faridabad this time...
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

फरीदाबाद की एक युवती के साथ मस्जिद के काजी ने बनाया हवस का शिकार, वीडियो भी बनाई

June 23, 2026

10 लाख से 33 लाख तक की निःशुल्क बीमा योजनाओं के नए नियम लागू, पत्रकारों के लिए MBW का सुरक्षा कवच

June 17, 2026

अब सीधा घर पहुंचेगा भारी-भरकम चालान, दिल्ली-आगरा हाईवे और एक्सप्रेसवे पर गाड़ी चलाने वाले सावधान

June 16, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.