Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » विस चुनाव में दिख सकता असर, नायब सरकार के दिग्गजों के क्षेत्र में हुआ कम मतदान, कांग्रेस बना रही नए समीकरण

विस चुनाव में दिख सकता असर, नायब सरकार के दिग्गजों के क्षेत्र में हुआ कम मतदान, कांग्रेस बना रही नए समीकरण

faridabadnews24By faridabadnews24May 28, 2024No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

हरियाणा में लोकसभा चुनाव में कई दिग्गजों के विधानसभा क्षेत्रों में कम मतदान से समर्थकों की धड़कनें बढ़ गई हैं। नायब सरकार के कुछ मंत्रियों के हलकों में कम मतदान प्रतिशत से जहां कई तरह के सवाल उठ रहे हैं, वहीं मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के कई विधायकों के विधानसभा क्षेत्रों में अधिक मतदान नए समीकरण बनाता नजर आ रहा है।

शिक्षामंत्री के विधानसभा में हुआ सबसे कम मतदान

शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा के विधानसभा क्षेत्र बड़खल में सिर्फ 51 प्रतिशत मतदान हुआ, जो न केवल फरीदाबाद संसदीय क्षेत्र, बल्कि पूरे प्रदेश में सबसे कम है। उद्योग मंत्री मूलचंद शर्मा (Moolchand Sharma) के हलके बल्लभगढ़ में मतदान 54 प्रतिशत से आगे नहीं बढ़ पाया। अंबाला संसदीय क्षेत्र में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. ज्ञानचंद गुप्ता (Gyanchand Gupta) के हलके पंचकूला में सबसे कम 56 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि परिवहन मंत्री असीम गोयल (Aseem Goyal) के हलके अंबाला शहर और पूर्व गृह मंत्री अनिल विज के हलके अंबाला कैंट में मतदान प्रतिशत 62 प्रतिशत पर रहा।

इन दिग्गजों के क्षेत्र में हुआ इतना मतदान

अंबाला से कांग्रेस प्रत्याशी वरुण चौधरी के हलके मुलाना में 69 प्रतिशत मतदान हुआ है। हैवीवेट कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर के हलके जगाधरी में 74 प्रतिशत मतदान हुआ। सढ़ोरा में 70 प्रतिशत मतदान हुआ। यमुनानगर विधानसभा क्षेत्र में 64 प्रतिशत मतदान हुआ है, जहां से भाजपा के विधायक घनश्यामदास अरोड़ा हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) के पैतृक हलके नारायणगढ़ में 69 प्रतिशत मतदान हुआ है। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के विधानसभा क्षेत्र रहे करनाल में 57 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले।

रोहतक लोकसभा क्षेत्र में पूर्व मुख्यमंत्री व विपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा (Bhupendra Singh Hooda) के हलके गढ़ी-सांपला-किलोई और निर्दलीय विधायक बलराज कुंडू के हलके महम में 79 प्रतिशत मतदान हुआ है। सोनीपत संसदीय क्षेत्र में से भाजपा प्रत्याशी मोहन लाल बड़ौली (Mohan Lal Badoli) के हलके राई में 67 प्रतिशत और कांग्रेस विधायक इंदुराज भालू के हलके बरोदा में 62 प्रतिशत मतदान हुआ। भिवानी-महेंद्रगढ़ संसदीय क्षेत्र में पूर्व मुख्यमंत्री बंसीलाल के घराने की विरासत संभाल रही किरण चौधरी के हलके तोशाम में 57 प्रतिशत मतदान हो सका।

  • सर्वाधिक मतदान अभय चौटाला के हलके ऐलनाबाद में- 75 फीसदी
  • मतदान कंवरपाल गुर्जर के हलके जगाधरी में-  74 फीसदी
  • मतदान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के पैतृक हलके नारायणगढ़ में- 69 फीसदी
  • मतदान हलोपा विधायक गोपाल कांडा के हलके सिरसा में- 63 फीसदी
  • मतदान उद्योग मंत्री मूलचंद शर्मा के हलके बल्लभगढ़ में- 54 फीसदी
  • सबसे कम मतदान शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा के हलके बड़खल में- 51 फीसदी

कम मतदान को अपने हक में मान रही भाजपा

पिछले लोकसभा चुनावों के मुकाबले इस बार कम मतदान को भाजपा अपने हक में मान रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में हुआ अधिक मतदान कांग्रेस को रास आ रहा है। किसान आंदोलन से सर्वाधिक प्रभावित अंबाला, सिरसा और कुरुक्षेत्र में मतदान अधिक हुआ है। सिरसा में भाजपा के अशोक तंवर और कांग्रेस की कुमारी सैलजा, अंबाला में कांग्रेस के वरुण मुलाना और भाजपा की बंतो कटारिया तथा कुरुक्षेत्र में भाजपा के नवीन जिंदल, आईएनडीआईए गठबंधन के डॉ. सुशील गुप्ता और इनेलो के अभय चौटाला में कड़ा मुकाबला है।

NEWS SOURCE : jagran

#Faridabad_News #Haryana_News #News #politics #Congress #BJP #politics_News #Faridabad_News_24_Media #Faridabad_News_24 #BSP #Samajwadi_Party #jannayak_Janata_party Congress is making new equations. faridabadnews faridabadnews24 Impact can be seen in Vidhansabha elections low turnout in the area of veterans of Nayab Sarkar
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

फरीदाबाद की एक युवती के साथ मस्जिद के काजी ने बनाया हवस का शिकार, वीडियो भी बनाई

June 23, 2026

10 लाख से 33 लाख तक की निःशुल्क बीमा योजनाओं के नए नियम लागू, पत्रकारों के लिए MBW का सुरक्षा कवच

June 17, 2026

अब सीधा घर पहुंचेगा भारी-भरकम चालान, दिल्ली-आगरा हाईवे और एक्सप्रेसवे पर गाड़ी चलाने वाले सावधान

June 16, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.